Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सरफराज-आमिर ने श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत, सेमीफाइनल में पाकिस्तान

    ShagunBy ShagunJune 13, 2017 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Britain Cricket - Sri Lanka v Pakistan - 2017 ICC Champions Trophy Group B - Sophia Gardens - June 12, 2017 Pakistan's Sarfraz Ahmed Action Images via Reuters / Andrew Couldridge Livepic EDITORIAL USE ONLY.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 999

    कार्डिफ। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (नाबाद 61) ने अहम समय पर मोहम्मद आमिर (नाबाद 28) के साथ जरूरी साझेदारी कर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के अंतिम मैच में रोमांचक मुकाबले में सोमवार को श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 49.2 ओवरों में 236 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस मामूली से लक्ष्य को पाकिस्तान ने संघर्ष करते हुए 44.5 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल करते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया। दोनों टीमों के लिए यह बेहद अहम मैच था। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करती और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर। पाकिस्तान ने आखिरकार शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां, उसका सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा।

    मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने सात विकेट 162 के कुल स्कोर पर ही खो दिए थे। यहां से श्रीलंका की जीत तय लग रही थी और सेमीफाइनल के सपने बुनने उसने शुरू कर दिए थे। तभी पाकिस्तानी कप्तान ने जिम्मेदारी ली और विकेट पर अंगद के पांव की तरह जम गए। आमिर ने अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 15 ओवरों में पांच की औसत से 75 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। सरफराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान को शुरुआत तो अच्छी मिली थी। सलामी बल्लेबाज फखर जमान (50) ने अजहर अली (34) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। तेजी से रन बना रहे फखर, नुवान प्रदीप की गेंद को फाइन लेग पर असेला गुणारत्ने को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का लगाया। यहां से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लडख़ड़ा गई। बाबर आजम (10) को भी प्रदीप ने अपना शिकार बनाया। वह 92 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। टीम के स्कोर में तीन रनों का इजाफा होने के बाद मोहम्मद हफीज (1) भी आउट हो गए।

    गिरते विकटों का यह सिलसिला रूका नहीं। अजहर 110 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। टीम ने 162 के स्कोर तक आते-आते आपने सात विकेट खो दिए। शोएब मलिक (11), इमाद वसीम (4) और फहीम अशरफ (15) पवेलियन लौट चुके थे। यहां से कप्तान सरफराज ने संघर्ष करना शुरू किया और आमिर के साथ मिलकर टीम को जीत की राह पर आगे ले जाने की कोशिश की जो सफल रही। सरफराज ने 79 गेंदें खेलीं और पांच चौके लगाए। आमिर ने 43 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका लगाया। सरफराज ने चौके के साथ टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका निरोशन डिकवेला की 73 रनों की पारी के बावजूद 49.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 236 रन ही बना सकी।

    Shagun

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading