नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। अदालत ने सोनम की जमानत रद्द कर दी और तीन सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है।
हनीमून टूर पर हुई थी हत्या
मामला इंदौर का है, जहां सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गई थी। वहां पति की हत्या कर दी गई। इस संवेदनशील मामले में मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
कोर्ट ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करते हुए सख्ती दिखाई। हालांकि अदालत ने राहत भी देते हुए कहा कि अगर अगले 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो सोनम दोबारा जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है।
अब आगे क्या होगा?
फिलहाल सोनम को फिर जेल जाना होगा। मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी। इस फैसले से पूरे मामले में नई गति आने की उम्मीद है। यह फैसला हनीमून हत्याकांड को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।







