Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    ‘ ‘हम मिट्टी में मिल जायेंगे लेकिन मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे ‘ ‘-लालू यादव

    ShagunBy ShagunJuly 7, 2017 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 877

    रांची,  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चारा घोटाले के मुख्य आरोपी लालू प्रसाद यादव ने आज यहां आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई की कार्वाई राजनीतिक विद्वेष से करायी जा रही है और उन्होंने कहा, ‘ ‘हम मिट्टी में मिल जायेंगे लेकिन बीजेपी एवं मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे। ‘ ‘
    यहां चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार समेत दो कोषागारों से फर्जी ढंग से करोडों रपये निकालने के दो मामलों में विशेष सीबीआई अदालतों में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजद अध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलने की सजा दी जा रही है लेकिन वह किसी से डरने वाले नहीं हैं और विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने के लिए काम करते रहेंगे और इसके लिए 27 अगस्त को पटना में आयोजित रैली को और जोरशोर से आयोजित करेंगे।
    लालू ने कहा, ‘ ‘हमें दबाने और परेशान करने की कितनी ही कोशिश की जाये हम दबने वाले नहीं हैं। हम मिट्टी में मिल जायेंगे लेकिन भाजपा और मोदी सरकार को हटा के ही दम लेंगे। ‘ ‘
    उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। तिथिवार अपनी बातें रखते हुए लालू ने कहा, ‘ ‘1999 में आईआरसीटीसी का गठन किया गया। 2002 में वह सक्रिय हुई और उसे 2003 में रेलवे के दिल्ली, हावडा, रांची और पुरी के होटल दिये गये। उस समय केन्द्र में राजग की सरकार थी, तो गलती मैंने कैसे की? ‘ ‘
    उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने तो रेलवे मंत्री का पद 31 मई, 2004 को संभाला और जिस मामले में सीबीआई ने आज छापे डाले हैं और जो मामले उनके और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज किये गये हैं वह सब तो उसके पहले ही हो चुका था।
    उन्होंने भाजपा पर राजनीति साजिश के तहत इस तरह की कार्वाई करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के इशारों पर यह सब किया जा रहा है।
    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार को तंग किया जा रहा है और वह भी पटना लौट कर देखते हैं कि आखिर छापेमारी में सीबीआई को उनके घर और परिवार से क्या हासिल हुआ।
    सीबीआई ने आज देश भर में रांची समेत पांच शहरों के 12 ठिकानों पर लालू के परिजनों और इस मामले से जुडे लोगों के यहां छापेमारी की। सीबीआई ने दिल्ली में बताया कि उसने लालू, तेजस्वी यादव, राबडी देवी और अनेक अन्य लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच के सिलसिले में आज छापेमारी की गयी है।
    इस बीच झारखंड की मानव संसाधन मंत्री नीरा यादव ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि अब नीतीश कुमार को तय करना है कि उनके मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार के आरोपी तेजस्वी यादव रहेंगे कि नहीं तथा अब क्या वह लालू यादव के साथ रिश्ता रखना चाहेंगे कि नहीं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading