अजमेर, 3 जून। राजस्थान सरकार ने बजट 2024-25 में पाक विस्थापित परिवारों के लिए पक्का घर बनाने की योजना शुरू की है। आर्थिक रूप से कमजोर (सालाना आय 3 लाख से कम) और बेघर परिवारों को 30-45 वर्ग मीटर के पक्के मकान के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। इसमें राज्य सरकार 1 लाख और केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपये देगी। पात्र परिवार पंचशील नगर निगम कार्यालय (कमरा नंबर 309) से आवेदन और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Add A Comment







