Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में यूपी के 22 शहरी नदियों का होगा प्रदर्शन

    ShagunBy ShagunFebruary 14, 2023 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 880

    नदी शहर गठबंधन (आरसीए) का सदस्य औरंगाबाद शहरी नदी प्रबंधन योजना की करेगा शुरुआत जबकि पुणे अपने पुनर्जीवन के प्रयासों को करेगा पेश

    लखनऊ, फरवरी 10, 2023: शहरी नदियों के प्रबंधन पर रणनीतियों पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र में अपनी तरह के पहली बार होनेवाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, धारा 2023, में उत्तर प्रदेश की 22 शहरी नदियों के विकास एंव सर्वोत्तम तरीकों तथा शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं की जरूरत के बारे में दिखाया जाएगा।

    इन 22 शहर नदी गठबंधन यानि रिवर सिटीज़ अलायन्स (आरसीए) में यूपी के वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, मिर्ज़ापुर, मथुरा, वृंदावन, बिजनौर, मोरादाबाद, आगरा, बरेली, इटावा, लखनऊ, शाहजहांपुर, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, झांसी और अयोध्या शहर शामिल हैं।

    राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार (एमओएचयूए) के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) की ओर से आरसीए के सदस्यों की वार्षिक बैठक 13-14 फरवरी 2023 को हयात होटल, कल्यानी नगर, पुणे में आयोजित की गयी है। इस आयोजन को ‘धारा (डीएचआरए) 2023’ (ड्राइविंग होलिस्टिक एक्शन फॉर अर्बन रिवर्स यानि शहरी नदियों के लिए सर्वांगीण योजना) नाम दिया गया है।

    गठबंधन के सदस्यों को धारा 2023 शहरी नदी प्रबंधन पर समाधानों की जानकारी देगा जिसे वे अपने-अपने शहरों में लागू कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में देशभर में शहरी नदियों के प्रबंधन के लिए उपयोग में लाई गई नदी से जुड़ी नई रणनीतियां और तकनीकों के मामले पेश किये जाएंगे जिसमें भू-जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, झील और तालाब पुनर्जीवन तथा स्थानीय स्तर पर उपयोग किये हुए जल का प्रबंधन शामिल हैं।

    इस सत्र में अलग-अलग भारतीय राज्यों के प्रधान सचिव और साथ ही डेनमार्क, अमेरिका, जापान, इजराइल, नेदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के शहरी नदी प्रबंधन में विशेषज्ञ सर्वोत्तम समाधानों को सबके सामने रखेंगे। सदस्य शहरों के महानगरपालिका आयुक्तों के लिए शहरी नदी प्रबंधन पर समाधानों पर चर्चा करने और सीखने के लिए अवसर प्रदान करने के साथ धारा 2023 का भारत की जी20 प्रेसीडेंसी (अध्यक्षता) के उपक्रम अर्बन20 (यू20) के साथ गहरा तालमेल है। यू20 के प्रमुख विषयों में से एक शहरी जल सुरक्षा को चर्चा में लाना है। शहरो में पानी की संपूर्ण सुरक्षा को बेहतर करने में स्वस्थ्य नदियों का अहम किरदार है।

    धारा 2023 के प्रारंभिक सत्र की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। वहीं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
    महाराष्ट्र के दो शहर पुणे और औरंगाबाद आरसीए के सदस्य हैं। पुणे महानगरपालिका मुला और मुठा नदी के पुनर्जीवन पर काम कर रही हैं जबकि औरंगाबाद खाम नदी के पुनर्जीवन के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजना (यूआरएमपी) तैयार कर रहा है।

    साल 2019 से एनएमसीजी और एनआईयूए हमारे शहरों में नदी-संवेदी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त उपक्रम पर काम कर रहा है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा दिसंबर 2019 को राष्ट्रीय गंगा आयोग की सर्वप्रथम बैठक में नदियों के शहरों में नए विचारों के लिए किये गए आवाहन के बाद हुई । एनआईयूए-एनएमसीजी सहकार्य के प्रमुख उपलब्धियों में से एक देशभर में 95 नदियों के “नदी शहर गठबंधन (आरसीए)” की स्थापना है। आरसीए का उद्देश्य आयुक्तों, कार्यकारी अधिकारियों, और सदस्य शहरों के वरिष्ठ अधिकारियों को शहरी नदियों के सफल प्रबंधन से जुड़े सही तरीकों की चर्चा और सीखने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

    ठोस समाधानों को सीखने और अपनाने में मदद करेगी: हितेश वैद्य, निदेशक, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए)

    “आरसीए के सदस्यों के लिए धारा 2023 एक समर्पित कार्यक्रम है। यहां शहरी नदी प्रबंधन के बढ़िया तरीकों पर विचार और नवप्रवर्तन समाधानों को साझा किया जायेगा। साल 2019 से एनएमसीजी और एनआईयूए हमारे शहरों में नदी संवेदी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रसर है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान महानगरपालिका आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों को विविध विशेषज्ञों और पेशेवरों से संवाद का अवसर मिलेगा। यह चर्चा हमारे शहरों के नदियों की स्थिति में सुधार के लिए उन्हें व्यावहारिक और ठोस समाधानों को सीखने और अपनाने में मदद करेगी।”

    जल प्रबंधन रणनीति को समझने में मदद मिलेगी: विक्रम कुमार, महानगरपालिका आयुक्त, पुणे

    “यहां नदियों से जुड़ी सर्वोत्तम परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण (प्रजेंटेशन) होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और सामाजिक संस्थान हिस्सा लेंगे। बैठक में पानी से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा होगी और लोगों को उनके क्षेत्र के लिए एक जल प्रबंधन रणनीति को समझने में मदद मिलेगी। जापान, इजराइल और कई अन्य देशों में जल का सूक्ष्म प्रबंधन प्रभावशाली ढंग से होता है। इस सम्मलेन में उनके अनुभवों को साझा कर भारत में उसे लागू करने पर चर्चा किया जायेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading