प्रो. बिनीत कुमार गुप्ता बोलें शैक्षणिक यात्रा से मिला जमीनी अनुभव और ऐतिहासिक दृष्टिकोण
लखनऊ, 13 अगस्त 2025: श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एवं इनफॉर्मेशन सिस्टम विभाग के 300 छात्रों ने बुधवार को राजधानी लखनऊ की एक यादगार शैक्षणिक यात्रा की। इस भ्रमण का नेतृत्व डीन व विभागाध्यक्ष प्रो. बिनीत कुमार गुप्ता ने किया, जिसमें डॉ. नित्यानंद द्विवेदी और इंजीनियर निर्भय तिवारी ने संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छात्रों ने इस यात्रा में लखनऊ की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और ब्रिटिश रेजिडेंसी जैसे ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ उन्होंने हजरतगंज मार्केट और लुलु मॉल का दौरा कर शहर के आधुनिक चेहर को भी जाना।
विशेषज्ञों ने लखनऊ की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रोचक तथ्यों को छात्रों के साथ साझा किया। छात्रों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर लखनऊ की संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक विकास को गहराई से समझा।
प्रो. बिनीत गुप्ता ने कहा, “शैक्षणिक यात्राएँ छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर वास्तविक अनुभव और ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। ऐसी गतिविधियाँ न केवल उनके शैक्षिक विकास को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होती हैं।”
इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य अमित सिंह, अतुल वर्मा, सरफराज अहमद, शमीम, अंजली, नंदिनी तिवारी, रोहित, राज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। यह यात्रा न केवल शैक्षिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता के लिहाज से भी एक प्रेरक अनुभव रही।






