लखनऊ, 11 अप्रैल: लखनऊ के विकास खण्ड सरोजनी नगर के वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक सेवानिवृत हुए 46 शिक्षक और शिक्षिकाओं को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ , विकास खंड सरोजनी नगर जनपद लखनऊ द्वारा गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज विजनौर में “सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह-2020 से 2025” आयोजित कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री आर0 एस0 कुशवाहा, एवं विधान परिषद सदस्य इंजी0 अवनीश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षिका गीता कुरील द्वारा किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौना, सरोजिनी नगर लखनऊ के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

प्राथमिक विद्यालय दादूपुर और बेसिक विद्यालय पहाड़पुर के बच्चों ने, मैं बेटी हिंदुस्तान की और सत्यमेव जयते मनमोहक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया इस कार्यक्रम को तैयार करने वाले शिक्षक श्रीमती अनीशा सिंह एवं रश्मि मिश्रा ने कई दिनों तक लगातार मेहनत करके बेसिक के बच्चों को तैयार किया।
जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन द्वारा अतिथियों को बुके और माल्यार्पण द्वारा स्वागत कर बैज अलंकरण किया गया। तत्पश्चात 2020 के 5 शिक्षक, 2021के 9 शिक्षक, 2022 के 6 शिक्षक, 2023 के 9 शिक्षक, 2024 के 7 शिक्षक तथा 2025 के 10 सेवानिवृत शिक्षकों को साल, स्मृति चिन्ह, पुस्तक और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रान्तीय मंत्री वंदना सक्सेना, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने सेवानिवृत शिक्षकों की लंबी उम्र की कामना की, विकासखंड सरोजिनी नगर के मंत्री धीरेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को एक विद्यालय को गोद लेने हेतु प्रेरित किया। जनपद लखनऊ के समस्त विकासखंड के अध्यक्ष मंत्री व कुछ सेवानिवृत शिक्षकों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया।
अतिथियों द्वारा सभी शिक्षकों के स्वस्थ और दीर्घायु होने होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन जी द्वारा अतिथियों और उपस्थित सभी सेवानिवृत शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन पाठक जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में विकास खंड काकोरी के अध्यक्ष अजय सिंह, मलिहाबाद के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, माल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह काकोरी के मंत्री महेन्द्र कुमार, माल के माल मंत्री जितेंद्र कुमार, सरोजिनी नगर मंत्री धीरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष जगत नारायण सहित समस्त विकासखंड के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे। अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री सहित लगभग 400 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।







