Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    500 रुपये का फोन, जियो फाइबर और डीटीएच जैसी सर्विस के लिए हो जाएं तैयार

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2017Updated:July 6, 2017 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,015

    1 सितंबर 2016 को रिलायंस जियो की 42वीं ऐनुअल जेनेरल मीटिंग थी और यह कई मायनों में खास रही. क्योंकि उसी दिन कंपनी ने कई ऐसे ऐलान किए जिससे देश भर में 4G डेटा यूज और फ्री कॉलिंग के लिए स्टोर्स के सामने लोगों ने लंबी कतार लगा दी. कंपनी ने फ्री कॉलिंग, फ्री डेटा और सस्ते टैरिफ प्लान का ऐलान किया.

    इसी दिन 19 रुपये की शुरुआती कीमत वाले टैरिफ प्लान का भी ऐलान किया गया और मुकेश अंबानी ने कहा कि अब कॉलिंग के लिए कस्टमर्स को पैसे नहीं देने होंगे. इतना ही नहीं दावा किया गया कि कंपनी ने दुनिया में सबसे सस्ता डेटा प्लान लॉन्च कर दिया है.

    इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एनुअल जेनेरल मीटिंग यानी एजीएम 21 जुलाई को है. कस्टमर्स को उम्मीद है कि इस दिन कंपनी कई बड़े ऐलान करेगी. इससे पहले कई रिपोर्ट्स भी आनी शुरू हो गई हैं. इन पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि इस दिन कई बड़े ऐलान होंगे.

    500 रुपये वाला 4G फोन

    कुछ महीनों से यह खबर आ रही थी कि रिलायंस जियो 1000 रुपये का 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है . लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कंपनी 21 जुलाई को 500 रुपये के स्मार्टफोन का ऐलान कर सकता है. ज्यादा उम्मीद है कि यह 4G वाला फीचर फोन होगा, क्योंकि 500 रुपये में फिलहाल ठीक ठाक स्मार्टफोन की कल्पना तो नहीं ही कर सकते हैं.

    खबर है कि इसके लिए चीन की एक कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है और इसका प्रोडक्शन शुरू भी हो चुका है. फिलहाल इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन ऐसा उम्मीद करना गलत नहीं होगा.

    Jio DTH

    Reliance Jio की डीटीएच सर्विस की तस्वीरें, फीचर्स और दूसरी जानकारियां लगातार लीक होती रही हैं. इससे पहले एयरटेल ने इंटरनेट टीवी लॉन्च भी कर दिया है, लेकिन अभी तक जियो का डीटीएच नहीं आया है. ऐसे में इस AGM के दौरान कंपनी इंटरनेट टीवी सेट टॉप बॉक्स का ऐलान कर सकती है. इतना ही नहीं इस पर भी वेलकम ऑफर के तर्ज पर तीन महीने तक के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दे सकती है.

    नए आक्रामक ऑफर्स

    फिलहाल रिलायंस जियो के लगभग सभी फ्री ऑफर्स खत्म होने को आए हैं. ऐसे में मुमकिन है जियो यूजर्स के लिए कुछ आक्रामक स्कीम और टैरिफ का ऐलान करे.

    रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड- Jio Fiber  

    रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस की टेस्टिंग पहले से ही शुरू कर दी है. ट्रायल के तौर पर इसे यूज भी किया जा रहा है, लेकिन AGM में कंपनी इसे देश भर के शहरों के लिए लॉन्च कर सकती है. इस दौरान इसके टैरिफ और उपलब्धता का भी ऐलान संभव है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में इसे ऑफर के तहत लोगों को 100Mbps की स्पीड के साथ 100GB डेटा भी दिया जा सकता है जो तीन महीने के लिए वैध होगा.

    Shagun

    Keep Reading

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading