Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पश्चिमी यूपी के 14 जिलों मे लगेंगे 67 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर, बढ़ेगा राजस्व

    ShagunBy ShagunApril 28, 2023 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 669

    लखनऊ, 28 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर लगने वाले स्मार्ट मीटर की लंबी कवायद के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) ने इंटेलीस्मार्ट कंपनी को इसका काम सौंप दिया है। अब इंटेलीस्मार्ट प्रदेश के 14 पश्चिमी जिलों में 67 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाएगी।

    स्मार्ट मीटरिंग व डिजिटल सोल्यूशन के क्षेत्र में भारत की जानी मानी कंपनी इंटेलीस्मार्ट को पीवीएनएल के तहत आने वाले 14 जिलों में स्मार्ट मीटर व संबंधित उपकरण लगाने का प्राधिकार पत्र (एलओए) दिया गया है। इसी के साथ इंटील स्मार्ट ने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत देश में स्मार्ट मीटरिंग परियोजना के सबसे बड़े कांट्रैक्ट में से एक को हासिल करने में सफलता पायी है। इसी के साथ इंटेलीस्मार्ट को अपनी पैतृक कंपनी इनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ देश में सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का बड़ा काम करने में सफलता हासिल हुयी है।

    इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इंटेलीस्मार्ट के एमडी एवं सीईओ, अनिल रावल ने कहा कि हमें इस बात का भान है कि देश में स्मार्ट मीटरिंग के इस बड़े काम को हासिल करने बाद समय से काम को पूरा करना ही आरडीएसएस कार्यक्रम की सफलता का मानक होगा। यह आसाम के बाद कंपनी के लिए स्मार्ट मीटर की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है। इस मौके पर जबकि राज्यों की ओर से स्मार्ट मीटर के टेंडर निकाले जा रहे हैं तो यहा काम हासिल करना इस क्षेत्र में इंटेलीस्मार्ट की क्षमता पर विश्वास को दर्शाता है साथ ही यह लागत के मामले में सही कदम रखते हुए डिस्काम की परिचालन व वित्तीय दक्षता में सुधार को भी सुनिश्चित करता है।

    इंटेलीस्मार्ट इस परियोजना को टोटेक्स मोड में लागू करेगा जिसके तहत डिजायन, बिल्ड, फाइनैंस, ओन, आपरेट और ट्रांसफर (डीबीएफओओटी) की व्यवस्था अपनायी जाती है। इस परियोजना के तहत इंटेली स्मार्ट पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के तहत आने वाले जिलों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुंलदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोयडा, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली में स्मार्ट मीटर लगाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading