लखनऊ, 21 मई। स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 7 गोल्ड मेडल इसके साथ ही कुल अन्य मिलकर 20 पदक वीर बने।
छात्रा आस्था साह का उच्चशिक्षा में चयन
लखनऊ, 21 मई। सी.एम.एस की मेधावी छात्रा आस्था साह ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के छः प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हुयी हैं। आस्था को आस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी एवं इंग्लैण्ड की डरहम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी आफ शेफील्ड, लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी एवं न्यूकैसल यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है।

संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।







