Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विवाद

     सेना के विमान का इस्तेमाल इंदिरा और राजीव ने भी किया: भाजपा

    ShagunBy ShagunNovember 22, 2017 विवाद No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    कांग्रेस का आरोप सेना के विमान का इस्तेमाल का घोटाला
    नई दिल्ली । फ्रांसीसी विमान राफेल घोटाला के आरोप के बाद बुधवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव प्रचार के लिए सेना के विमानों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए इसे एक घोटाला करार दिया। इधर, भाजपा ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,राजीव गांधी और इंदिरा गांधी-जो सभी कांग्रेस से थे उन्होंने भी चुनाव प्रचार के लिए सेना के विमानों का इस्तेमाल किया। भाजपा ने कहा कि विपक्षी दल को अपने निराधार आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए। बुधवार को कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी पर अपने व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप लगाया था और कहा था कि वह और उनका मंत्रिमंडल सरकार नहीं चला रहे बल्कि चुनाव लड़ने वाली मशीन बन गए हैं। उन्होंने सेना के विमानों का इस्तेमाल करने के लिए मोदी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता आजाद ने कहा,यह एक घोटाला है,कई हजार करोड़ रूपये का घोटाला।यह सरकार पर एक बोझ है और इस पर बहस होनी चाहिए। कांग्रेस के इन आरोप पर जबाव देने के लिए भाजपा ने तुरंत कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा।
    इसके बाद रविशंकर प्रसाद ने आजाद के आरोपों को खारिज करते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रचार के लिए 16 वर्षों तक सेना के विमानों में उड़ान भरी। अपने कार्यकाल में राजीव गांधी और मनमोहन सिंह ने भी ऐसा ही किया लेकिन जब मोदी ने वही किया तो यह एक समस्या बन गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन जनसंघ समेत अन्य विपक्षी दलों ने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था और इस मामले को अदालत तक लेकर गई थी। इसके बाद में अदालत ने फैसला दिया था कि चूंकि प्रधानमंत्री को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होती है इसलिए सुरक्षा कारणों से उन्हें सेना के विमानों का इस्तेमाल करने का अधिकार है।प्रसाद ने कहा,कांग्रेस के आरोप झूठे हैं। वह निराधार हैं और बिना किसी साक्ष्य के लगाए गए हैं।
    आजाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री सेना के विमानों में यात्रा करते हैं। इसमें एमआई-8 हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल होता है। उन्होंने दावा किया था कि इससे सरकारी खजाने पर 1,000 करोड़ रूपये का बोझ पड़ा होगा। कांग्रेस के नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री को सेना के विमान और हेलिकॉप्टर का नि:शुल्क इस्तेमाल करने की इजाजत दी, इसमें पार्टी को शुल्क अदा नहीं करना होता। लेकिन चुनाव आयोग को यह पता नहीं था कि ऐसा प्रधानमंत्री आएगा जो चुनाव के दौरान विमान और हेलिकॉप्टर से 24 घंटे उतरेगा ही नहीं। आजाद ने कहा,हमें ऐसा प्रधानमंत्री और मंत्री चाहिए जो भारत की सरकार को चलाए,उन्हें चुना भी इसीलिए गया है। आज कोई भी चुनाव हो,कोई मंत्री उपलब्ध नहीं होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Turn this into a brief news report, but ensure it is impactful. Women trapped in the tangled web of destiny, policy, and politics. Shakti Vandan Act

    नियति, नीति और सियासत की मकड़जाल में फंसा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    Famous storyteller Aniruddhacharya ji openly supported Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

    प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का खुलकर समर्थन किया

    SP workers create ruckus outside Aaj Tak's Noida office, commandos deployed

    आज तक के नोएडा ऑफिस के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कमांडो तैनात; अखिलेश यादव का लंबा पोस्ट वायरल

    Dharmendra ji is alive, but the credibility of 'journalism' is in question!

    धर्मेंद्र जी जिंदा, लेकिन ‘पत्रकारिता’ की साख पर सवाल!

    2 lakh teachers from across the country will march to Delhi, a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.

    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली

    बिना बिजली के दीपावली मनाना न केवल परेशानी का विषय है, बल्कि यह "उपभोक्ता उत्पीड़न": उपभोक्ता परिषद

    उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर घोटाला: यूपी में मीटर की कीमतें आसमान पर, महाराष्ट्र में क्यों सस्ता?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading