Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली

    ShagunBy ShagunNovember 9, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    2 lakh teachers from across the country will march to Delhi, a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.
    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 652

    TET मामले में महारैली में एक लाख शिक्षक यूपी से जाएंगे

    लखनऊ, 9 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति और जनपदीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश, जिसमें सेवा में बने रहने के लिए सभी शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करना अनिवार्य किया गया है, के खिलाफ पूरे देश के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से करीब 2 लाख शिक्षक शामिल होंगे। अकेले उत्तर प्रदेश से 1 लाख शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे।

    2 lakh teachers from across the country will march to Delhi, a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.
    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली

    बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया। बैठक में डॉ. शर्मा को टीएफआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी गई। डॉ. शर्मा ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई के साथ-साथ हम भारत सरकार और एनसीटीई से टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग करेंगे। यह शिक्षकों के हितों पर हमला है।” उन्होंने बताया कि यूपी के हर जनपद में ब्लॉकवार शिक्षकों की संख्या तय कर दी गई है और ब्लॉक पदाधिकारियों को बसों व परिवहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक 14 राज्यों के संगठन टीएफआई से जुड़ चुके हैं, और सभी से भारी तादाद में शिक्षक दिल्ली आएंगे।

    2 lakh teachers from across the country will march to Delhi, a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.
    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली

    महामंत्री संजय सिंह ने जोर देकर कहा, “कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी थोपना अन्याय है। 5 दिसंबर की महारैली में यूपी के हर विकासखंड से निर्धारित संख्या में शिक्षक अनिवार्य रूप से पहुंचेंगे। यह आंदोलन शिक्षक समुदाय की एकता का प्रतीक बनेगा।”

    बैठक में कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ ने सभी शिक्षकों से रैली में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह महारैली शिक्षक आंदोलन की दिशा तय करेगी।

    #2 lakh teachers from across the country will march to Delhi #उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मण्डल लखनऊ a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.
    Shagun

    Keep Reading

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading