Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»शोक सन्देश

     जयललिता की आज पहली पुण्यतिथि -लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    ShagunBy ShagunDecember 5, 2017 शोक सन्देश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592

    चेन्नई । तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मंगलवार को पहली पुण्यतिथि थी। इस दौरान तमिलनाडु में जगह-जगह अनेक कार्यक्रम हुए और आम जनता ने अपनी नेता को याद किया। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता के. पलानीसामी और ओ. पनीरसेल्वम समेत कई नेताओं ने भी ‘अम्मा’ को श्रद्धांजलि दी। अन्नाद्रमुक के समन्वयक एवं उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम और पार्टी के सह-समन्वयक एवं मुख्यमंत्री के. पलानीसामी ने पार्टी समर्थकों के साथ अन्ना सलाई से मरीन बीच स्थित जयललिता की समाधि तक मौन रैली निकाली। दोनों नेता, मंत्री और पार्टी के कार्यकर्ता काले परिधानों में थे। पार्टी के सैकड़ों समर्थक भी समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे। जयललिता को सितंबर 2016 में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 75 दिन तक भर्ती रहने के बाद उन्होंने पांच दिसंबर 2016 को आखिरी सांस ली थी। तमिलनाडु की राजनीति में अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता राजनीति में आने से पहले फ़िल्मी दुनिया से सम्बन्ध रखती थीं। जयललिता की लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके निधन की खबर से तमिलनाडु में लोग सड़कों पर आ गये। लोग उनके लिए जान छिड़कते थे। प्रशासन को इसका अंदाजा था, इसलिए जयललिता की मृत्यु की खबर का एलान देर रात किया गया था। वर्ष-2014 में जब मोदी की लहर अपने चरम पर थी, उस वक्त भी जयललिता ने तमिलनाडु में शानदार जीत दर्ज की थी। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में जयललिता का ही तमिलनाडु की राजनीति पर कब्जा रहा। उनके बारे में एक सच्चाई यह भी है कि फिल्मों और राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं था। वह पढ़ना चाहती थीं। जयललिता बचपन में पढ़ाई में काफी तेज थीं। वह बड़ी वकील बनना चाहती थीं। लेकिन हालात को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में उन्हें मजबूरीवश फिल्मों में काम करना पड़ा। जयललिता खूबसूरत थीं और उनके चेहरे पर गजब का तेज था। जल्द ही जयललिता दक्षिण के सिनेमा की पहली पसंद बन गईं। यहीं से उन्हें शोहरत व कामयाबी मिली। फिल्म में आने के बाद जयललिता की नजदीकी एमजी रामचंद्रन से बढ़ी। दोनों ने साथ में 28 हिट फिल्में दीं। एमजीआर बाद में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने और एआईएडीएमके की स्थापना की। जयललिता एमजीआर के साथ ऐसे रिश्ते में बंधी थीं, जिसमें वह पत्नी की तरह थीं। लेकिन इस रिश्ते को आधिकारिक दर्जा कभी नहीं मिला। एमजी रामचंद्रन की मृत्यु के बाद जयललिता ने पार्टी पर अपनी पकड़ बनायी। लेकिन इसके लिए उन्हें एमजी के परिवार का विरोध और यातना झेलनी पड़ी। एमजीआर की मृत्यु के वक्त जयलिलता उनके पार्थिव शरीर के पास लगातार खड़ी रहीं। उनके पार्थिव शरीर को ले जाते वक्त एमजीआर के परिवारी जनों ने जयललिता को गाड़ी से धक्का देकर उतार दिया। इस अपमान के बाद वह वहां से चली आयीं। बात 25 मार्च-1989 की है। तमिलनाडु विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस के सदस्य विपक्ष की नेता जयललिता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताकर हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया। इसके बाद जैसे ही जयललिता सदन से निकलने के लिए तैयार हुईं, डीएमके के एक सदस्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उसने उनकी साड़ी इस तरह से खींची कि उनका पल्लू गिर गया। जयललिता भी ज़मीन पर गिर गईं। इस घटना के बाद अपमानित जयललिता ने प्रतिज्ञा ली की कि वे उस सदन में तभी कदम रखेंगी, जब वह महिलाओं के लिए सुरक्षित हो जाएगा। वह तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री बनकर वापस आएंगी। उन्होंने यह प्रतिज्ञा पूरी कर दिखाई।

    Shagun

    Keep Reading

    Prem Chopra Pays a Special Tribute to Sardar Singh Suri

    सरदार सिंह सूरी को प्रेम चोपड़ा का भावुक नमन

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Asha Bhosle: The End of the Golden Era of Singing

    आशा भोसले: गायकी के स्वर्णिम युग का अन्त

    Ajit Pawar's ashes were immersed in the Sangam (confluence of rivers), as a large crowd of supporters gathered.

    संगम में प्रवाहित हुईं अजित पवार की अस्थियां, समर्थकों की जुटी भीड़

    बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक, मुंबई में अंतिम संस्कार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading