Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    निर्मल बाबा को हाईकोर्ट से राहत, कृपा की जगह बीमार हो गया था शख्स 

    ShagunBy ShagunDecember 7, 2017 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 893

    इलाहाबाद, 07 दिसम्बर। अजीबो-गरीब उपायों से लोगों पर कृपा बरसाने का दावा करने वाले विवादित आध्यात्मिक गुरु निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ़ निर्मल बाबा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने निर्मल बाबा व सुषमा नरूला के खिलाफ मेरठ की एसीजेएम कोर्ट में धोखाधड़ी के आरोप में कायम मुकदमे की सुनवाई की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में शिकायतकर्ता हरीश सिंह समेत यूपी सरकार व अन्य विपक्षियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने इन सभी को जवाब दाखिल करने के लिए छह हफ्ते की मोहलत दी है।

    हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति ओम प्रकाश ने सुषमा नरूला व अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता एम।डी सिंह शेखर व राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद कान्त व एजीए निखिल चतुर्वेदी ने पक्ष रखा। निर्मल बाबा पर आरोप है कि उन्होंने कहा था कि पीड़ित खीर बनाकर खाये व उसे दूसरे लोगों में भी बांटे। ऐसा करने के बावजूद फायदा होने के बजाय वह बीमार हो गया, जिस पर उसने इस्तगासा दायर किया।

    इस मामले में मजिस्ट्रेट ने सम्मन जारी किया है, जिसे याचिका में चुनौती दी गयी है। याची का कहना है कि विपक्षी ने इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केवल चर्चा में आने व अनुचित रूप से धन उगाही करने के लिए वह फर्जी केस कायम करता है। वह फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आदी है।जबकि विपक्षी ने आरोप लगाया है कि निर्मल बाबा के निर्देशों का पालन करने से उसे फायदा होने के बजाय नुकसान हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। अदालत ने निर्मल बाबा व उसकी पत्नी के खिलाफ मेरठ की अदालत में चल रहे मुक़दमे की सुनवाई पर रोक लगा दी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    Is a laborer's life really this cheap? In Aligarh, Mahendra lost his life after being buried in a 20-foot-deep pit.

    मजदूर की जान बस इतनी ही सस्ती है? अलीगढ़ में 20 फीट गहरे गड्ढे में दबकर चला गया महेंद्र

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading