Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ‘बहार-ए-रहमत, पयाम-ए-वहदत’ में दिखा प्रेम और एकता का पैगाम

    By December 9, 2017Updated:December 9, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643

    छोटा इमामबाड़ा में आयोजित हुआ प्रोग्राम

    लखनऊ 09 दिसम्बर। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (स0) के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘बहार-ए-रहमत, पयाम-ए-वहदत’ के शीर्षक से ऐनुल हयात ट्रस्ट द्वारा अन्य संस्थाओं के सहयोग से 9 दिसम्बार 2017 को छोटा इमामबाड़ा लखनऊ में कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया। कायक्रम का आरम्भ क़ारी शबरेज़ साहब द्वारा क़ुरान की आयतों की तिलावत के साथ किया गया।
    कार्यक्रम में तेहरान (ईरान) के इमामे जुमा आयतुल्लाह काशानी साहब के मौजूद होने से लोगों में एक अनोखा उत्साह देखने को मिला। आयतुल्लाह काशानी ने कान्फ्रेन्स में कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि पैग़म्बरे इस्लाम की विलादत के इस मुबारक अवसर पर मुझे आप लोगों के बीच आने का मौक़ा मिला। पैगम्बरे इस्लाम नैतिक मूल्यों के बाद लोगों के बीच एकता को मानव जाति की सफलता के लिए बहुत जरूरी मानते थे इसलिए उन्होंने एक दूसरे की दुश्मन जातियों को आपस में एकजुट किया और उनके मन में द्वेष के स्थान पर मोहब्बत और बिखराव की जगह पर एकता व भाईचारे का बीच बोया।
    उन्होंने कहा हालांकि मुसलमानों के विभिन्न मतों और पंथों के बीच कुछ आंशिक मतभेद पाए जाते हैं किंतु यह मतभेद मूल सिद्धातों में नहीं हैं।  इस प्रकार इस्लाम के मूल सिद्धांतों को मानते हुए मुसलमानों के बीच एकता स्थापित की जा सकती है। इस्लामी एकता के बाहरी शत्रु तो मुसलमानों के लिए पूरी तरह से स्पष्ट हैं लेकिन मुसलमानों के बीच छिपे बैठे उन शत्रुओं का पता लगाना बहुत कठिन है जो इस्लाम की पोशाक में मुसलमानों को धोखा दे रहे हैं। पैग़म्बर की विलादत की तारीख़ में उनके वंशज इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम की भी विलादत हुई जो आपसी फूट को इस्लाम की कमजोरी और दुश्मन की ओर से गलत फायदा उठाए जाने का कारण बताते थे। इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम ने कहाः हे इस्हाक़! क्या तुम अहले सुन्नत के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ते हो? मैंने कहा कि जी हां, मैं पढ़ता हूं। उन्होंने कहाः उनके साथ नमाज पढ़ो कि उनकी पहली पंक्ति में नमाज पढ़ने वाला, ईश्वर के मार्ग में खिंची हुई तलवार की तरह है। उनके इसी व्यवहार के कारण उनके शियों में सिर्फ शिया नहीं थे बल्कि अहले सुन्नत के बड़े बड़े धर्मगुरू भी उनके शिष्यों में दिखाई देते हैं। मालिक इब्ने अनस, अबू हनीफा, मुहम्मद इब्ने हसन शैबानी, सुफयान सौरी, इब्ने उययना, यहया इब्ने सईद, अय्यूब सजिस्तानी, शोबा इब्ने हज्जाज, अब्दुल मलिक जुरैह और अन्य वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरू इमाम जाफर सादिक़ अलैहिस्सलाम के शिष्यों में शामिल हैं।

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading