Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उपभोक्ताओं से अब तक की गई करोड़ों-अरबों की अधिक वसूली वापस दिलाएंगे: उपभोक्ता परिषद

    By December 31, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    उपभोक्ता परिषद का नए साल का संकल्प: संवैधानिक तरीके से आयोग के खिलाफ भी खोलेगा मोर्चा

    किसानों से अधिक वसूली, इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी में अधिक वसूली, नारमेटिव के आधार पर अधिक वसूली, रेगुलेटरी सरचार्ज सहित अन्य मुद्दो पर संघर्ष होगा तेज
    लखनऊ 31 दिसम्बर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उपभोक्ता परिषद ने ऐलान किया है कि प्रदेश के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं जिनके साथ प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा नियम विरूद्ध असंवैधानिक तरीके से अनेकों मदों में करोड़ो अरबों अधिक वसूली की गई है। नये वर्ष 2018 में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को उसे वापस दिलाने के लिये अपने संघर्ष और लड़ाई को और तेज करेगा। उपभोक्ता परिषद नये साल में उपभोक्ताओं को राहत दिलाने वाली अपनी योजनाओं पर चरणबद्ध काम करने के लिये अपनी प्राथमिकता तय कर ली है।
    चाहें वह इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी के मद में प्रदेश के लगभग 40 से 60 लाख ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली कम्पनियों द्वारा 5 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत वसूली की गई जिसके तहत उपभोक्ताओं को लगभग रूपया 955 करोड़ मय ब्याज सहित वापस दिलाने का मामला हो, अथवा अनमीटर्ड किसानों से 160 प्रति हार्स पावर के आधार पर नियमानुसार 5 हार्स पावर पर रूपया 834 की जगह रूपया 3097 का बिल फ्लएण्ट ग्रिड बिलिंग एजेन्सी द्वारा गलत तरीके से निर्गत करके किसानों से वसूल किये गये करोड़ों रूपये का मामला हो या फिर बिना मीटर उपभोक्ताओं पर नारमेटिव आधार पर मनमानी यूनिट दर्ज कर अधिक वसूली का मामला हो ज्यादा बिजली के नाम पर शहरी दर पर वसूली का मामला हो या फिर उदय स्कीम लागू होने के बाद रेगुलेटरी सरचार्ज वसूलने का मामला हो या फिर मानक को पूरा न करने के एवज में विद्युत उपभोक्ताओं को मुवाअजा दिये जाने का मामला हो सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपभोक्ता परिषद संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखकर नये साल में प्रदेश के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देने का काम करेगी।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से काफी लम्बे समय से प्रदेश की बिजली कम्पनियाॅ अर्थ का अनर्थ लगाकर प्रदेश के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया अब बिजली कम्पनियों की इस प्रकार की असंवैधानिक कार्यवाही को उपभोक्ता परिषद आगे नहीं बढ़ने देगा। विद्युत अधिनियम-2003 के प्राविधानों के अनुसार प्रदेश के नियामक आयोग को भी अब स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिये विवश किया जायेगा। अभी तक अनेकों मामलों में चाहे वह बिजली दर में व्यापक बढ़ोत्तरी का मामला हो, टोरेन्ट पावर के लगभग 420 करोड़ के रोल आउट प्लान को आयोग द्वारा मनमाने तरीके से अनुमोदित करने का मामला हो या फिर सोलर पावर की दरें अधिक तय करने का मामला हो या अन्य अनेकों मामले जिसमें उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा कहीं न कहीं उपभोक्ता हितो को नजरअन्दाज किया गया और दबाव में फसैला सुनाया गया। अब उपभोक्ता परिषद इस प्रकार की कार्यवाही बिलकुल नहीं होने देगा।
    उपभोक्ता परिषद ने उप्र सरकार से भी यह माॅग की है कि सरकार सजग होकर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हितों में निर्णय लें और पावर कारपारेशन प्रबन्धन के बहकावे मे बिलकुल न आयें। पावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा जिस प्रकार से सरकार को गुमराह कर प्रदेश के ग्रामीण व किसानों की बिजली दरों में लगभग 63 से 150 प्रतिशत की बृद्धि कराई उससे पूरे प्रदेश में ग्रामीण व किसानों का सरकार के खिलाफ व्यापक गुस्सा व्याप्त है ।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading