समस्यायों का हल न निकलने पर छात्रों ने दी धरने पर बैठने की धमकी
डायरेक्टर प्रो कमान सिंह पर लगे गंभीर आरोप
लखनऊ, 23 जनवरी। बीबीएयू के B.tech विभाग में छात्रों की समस्याओं का निस्तारण न होने नाराज छात्रों ने आज फिर बीबीएयू कुलपति को ज्ञापन सौपा और इसके अलावा डायरेक्टर प्रो कमान सिंह द्वारा छात्रों का शोषण करने का गंभीर आरोप भी लगाया। इस बात की जानकारी छात्रों ने मीडिया को भेजे एक पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने प्रो कमान सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह छात्रों के प्रति बिलकुल भी सवेंदनशील नहीं है और छात्र कल्याण से सम्बन्धित किसी भी समस्या का समाधान करने में कोई रूचि नही लेते है।

उन्होंने कुलपति को दिए ज्ञापन में लिखा कि B.tech विभाग की समस्याओं को लेकर हम सभी छात्र आये दिन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन दे चुके हैं परन्तु विभाग के डायरेक्टर प्रो कमान सिंह इस विभाग की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहते हैं महोदय अवगत कराना चाहते हैं कि B.tech विभाग की कुछ समस्याएं जीन्हें पहले भी आपके समक्ष रखा जा चुका है और आपने उन समस्याओं के तुरंत निस्तारण की बात की थी, जिसका समाधान अभी तक नहीं निकला।
यह है वह गंभीर समस्याएं:
- B.tech विभाग में लैब की समस्या।
- विभाग में पीने के पानी की समस्या।
- विभाग में नियमित कक्षाओ का संचालन न होना।
- विभाग में अध्यापकों द्वारा ब्यक्तिगत रंजिश की वजह से छात्रों पर UFM लगाना और उसकी धमकी देना।
- विभाग के 7 बच्चों पर पर UFM लगा कर उनके कैरियर के 2 साल बर्बाद कर देना।
- छात्रों की दी हुई परीक्षा की कॉपियों को गायब कर देना ताकि छात्र पे आसानी से बैक लगाया जा सके।
- अभी 4 दिन पहले नकल के नाम पर विभाग के डायरेक्टर प्रो कमान सिंह ने सभी छात्रों की मोबाइल को जमा करवा कर उनके निजी जिंदगी की चीजों को अपने सिस्टेम में कॉपी करना फिर मोबाइल को फॉरमेट कर देना।
छात्रों ने दिखाई नाराजगी और बोलें:






