लखीमपुर खीरी,23 जनवरी। हमराह एक्स कैडेट एन सी सी जन कल्याण सेवा संस्थान, लखीमपुर खीरी के तत्त्वाधान में जिलाध्यक्ष अंकुर दीक्षित के दिशा-निर्देश व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से जनपद लखीमपुर खीरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुबारक पुर और एम ए के आजद पाब्लिक स्कूल पसेराकला मे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गयी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिवेदी और विकास भदौरिया ने छात्र, छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बैसवारी कलमकार अतुल दीक्षित लिखी पंक्ति के माध्यम से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जीवन के बारे मे बताया कि हमारे देश के स्वतन्त्रता संग्राम के सबसे आग्रणी नेता सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1857 ई० में हुआ था।
द्वितीय विश्व युद्ध में इन्होने जापान की सेना का संरक्षक कर युद्ध को सलाम किया था। इनका वास्तविक कथन था।
उन्होंने कहा था कि
“तुम मुझे खून दो,*
मै तुम्हें आजादी दूगां”
इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रार्चाय व शिक्षक गण के साथ संस्थान जिला संयोजक प्रभात कुमार मोर्य जिला उपाध्यक्ष विकास भदौरिया व मनोज कुमार त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष दीपेन्द् सिंह, ग्राम अध्यक्ष शिव शंकर वर्मा व छात्र उपस्थिति रहे।






