प्रेमचंद से अहिल्याबाई तक दिखेगी नाट्य यात्रा : यूपी में रंगमंच को मिली नई मजबूती, मगहर में 4 दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह का आयोजन
संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग, यूपी) और संत कबीर अकादमी, मगहर के संयुक्त तत्वावधान में सम्भागीय नाट्य समारोह 2025-26 9 से 12 फरवरी 2026 तक संत कबीर अकादमी सभागार में चल रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शानदार नाटक मंचित हो रहे हैं।
- 9 फरवरी (शुरुआत धमाकेदार): मुंशी प्रेमचंद की क्लासिक कथा पर आधारित “मोटे राम का निमंत्रण” – हास्य-व्यंग्य से लबरेज! झूठ, लालच और ठहाकों वाली कहानी में मोटे राम शास्त्री निमंत्रण के चक्कर में फंस जाते हैं, लेकिन सच समय पर खुल जाता है। रवीन्द्र रंगधर के निर्देशन में हरीश शर्मा ‘हंस’ और सोना देवी ने दर्शकों को खूब हंसाया और सोचने पर मजबूर किया।
- 10 फरवरी: “बाप रे बाप” (के.पी. सक्सेना) – निर्देशन: योगेश पंवार, क्रेजी ग्रीन समिति, सहारनपुर द्वारा।
- 11 फरवरी: “दरोगाजी चोरी हो गई” (जे.पी. सिंह जयवर्धन) – निर्देशन: अशोक लाल, देवसु थियेटर आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा।
- 12 फरवरी: “कर्मयोगिनी अहिल्याबाई” – ऐतिहासिक नाटक, लेखक-निर्देशक: आशीष त्रिवेदी, संकल्प संस्था, बलिया द्वारा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार यूपी की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच देते हैं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और चमकाते हैं।
फिलहाल यह रंगमंच प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका है जिसमे प्रवेश निःशुल्क है ! तो आइए, संत कबीर की धरती मगहर में नाटक का जादू देखें और महसूस करें।







