Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सनराइज एफसी व उत्तराखंड फुटबॉल क्लब सेमीफाइनल में

    By January 25, 2018Updated:January 26, 2018 खेल No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट

    उत्तराखंड ने एयर इंडिया को 1-0 से दी मात

    सनराइज ने टाईब्रेकर में ओएनजीसी पर 5-4 से दर्ज की रोमांचक जीत

     

    लखनऊ,25 जनवरी। उत्तराखंड फुटबॉल क्लब (यूकेएपफसी) की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने सुपर स्पोर्ट्स कप के लिए दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में अनुभवी खिलाड़ियों से सजी एयर इंडिया को 1-0 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

    सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी (एसएसएस) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे चार लाख रूपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट में दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में दूसरे क्वार्टर फाइनल में सनराइज एफसी ने गोलकीपर श्रीकांत कनौजिया के शानदार प्रदर्शन के सहारे ओएनजीसी को टाईब्रेकर तक खिंचे रोमांचक मैच में 5-4 से हराते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
    दिन के पहले प्री क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी इलेवन टीम ने आर्टिलरी फुटबॉल टीम, हैदराबाद को 3-0 से हराते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।

     

    पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड फुटबॉल क्लब (यूकेएपफसी) व एयर इंडिया केे मध्य रोमांचक टक्कर देखने को मिली। इस मैच में अनुभवी खिलाड़ियों से सजी एयर इंडिया ने शानदार खेल दिखाया लेकिन मौकों को भुना न पाने और तालमेल की कमी टीम पर भारी पड़ी और 2015 में टूर्नामेंट की चैंपियन और 2016 में उपविजेता रही एयर इंडिया का स्वपनिल सफर हार के साथ खत्म हो गया। हालांकि एयर इंडिया ने शुरूआत में तेजी दिखाते हुए मैदान पर अपना दबदबा बनाया लेकिन इस दौरान मिले कई मौकों को उसके खिलाड़ी भुना नहीं सके और मिडफील्ड से मिले पास को गोल में बदलने में भी चूक गए।

    एयर इंडिया के खिलाड़ियों ने लंबे पास के सहारे कुछ प्रयास किए तो उत्तराखंड की टीम ने जोश व ताकत से मुकाबले की कोशिश की तथा तेजतर्रार खेल दिखाया। इस दौरान उत्तराखंड एपफसी से 31वें मिनट में आशीष ने गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। आशीष ने यह गोल इतनी फुर्ती से किया कि एयर इंडिया के खिलाड़ी हक्के-बक्के रह गए। दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमों ने कई प्रयास किए लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। अंत में उत्तराखंड फुटबॉल क्लब (यूकेएपफसी) ने 1-0 से मैच जीतते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच उत्तराखंड के नितिन चुने गए।

    दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्थानीय टीम सनराइज एफसी ने ओएनजीसी की मजबूत टीम को टाईब्रेकर में 5-4 से हराते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। इस मैच में निर्धारित समय में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का परिणाम जानने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें सनराइज एफसी से विनोद टिर्की, हादी हसन, मुकेश, प्रदीप व मिंगा ने सफल शॉट खेलते हुए ओएनजीसी के गोलकीपर को छकाए हुए गोल किया। वहीं ओएनजीसी से नितेश, नरेश, सिद्धार्थ नायक व मुनपुईया ही गोल कर सके। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सनराइज के गोलकीपर श्रीकांत कनौजिया को मिला जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओएनजीसी के स्ट्राइकरों के गोल करने के इरादों को सफल नहीं होने दिया।

    दिन के पहले मैच में यूपी इलेवन टीम ने आर्टिलरी फुटबॉल टीम, हैदराबाद को 3-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। इस मैच में यूपी की टीम से आरिब ने शानदार खेल दिखाया और दो गोल दागे। आरिब ने यह गोल खेल के 26वें व 88वें मिनट में किए। वहीं सीमेंस ने एक गोल किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच यूपी इलेवन के आरिब चुने गए।

    फुटबॉल है करिश्माई खेलः राज्यपाल

    सुपर स्पोर्ट्स कप के लिए दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व फुटबॉल को किक मारकर किया।

    मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री राम नाईक ने प्रतिभागी टीमों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राज्यपाल ने कहा कि फुटबॉल एक करिश्माई व खूबसूरत खेल है जिसमें पैरों की पैंतरेबाजी के हुनर का प्रदर्शन होता है। मेरी भी इच्छा थी कि मैं भी फुटबॉल का खिलाड़ी बनूं लेकिन फुटबॉल का नहीं बास्केटबॉल का खिलाड़ी बना।
    उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत तो होती है लेकिन आप जीतने के लिए खेले। हालांकि खेलते समय नियमों का ध्यान रखे और रेफरी के निर्णय को मानते हुए खेल दिखाए तभी खेल भावना सार्थक होगी।

    उन्होंने कहा कि दिग्गज दस टीमों के साथ कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग भी यहां खेल रही है तथा उम्मीद है कि कुछ दिनों तक लखनऊ फुटबॉल के जुनून में सराबोर रहेगा। उन्होंने सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी द्वारा फुटबॉल के प्रमोशन में अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि सोसायटी ने अब तक 30 हजार फुटबॉल बॉटकर इस खेल को जिस तरह जन-जन के बीच पहुंचाया है। यह काफी बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी, मतदाता दिवस, यूपी दिवस और गणतंत्र दिवस के मधुर पर्व के बीच सोसायटी ने जिस तरह रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन के तौर पर यह टूर्नामेंट आयोजित किया है इसके लिए सोसायटी के पदाधिकारी बधाई के पात्र है।
    इस अवसर पर  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओपी श्रीवास्तव, खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के सीईओ धीरेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नंदा व अन्य भी मौजूद थे।
    कल के मैचों के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 11ः30 बजे मौजूद रहेंगे।

    टूर्नामेंट की मुख्य आकर्षण कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग कल शुरू करेगी अभियान

    लखनऊ, 25 जनवरी। देश की प्रतिष्ठित टीमों में से एक कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी इलेवन के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर देश के व विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं तथा यह टीम कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपना खेल दिखा चुकी है। यूं तो इस टीम में कई बेहतर खिलाड़ी खेलते है लेकिन टीम में शामिल जिन तीन विदेशी खिलाड़ियों पर टीम की निगाह रहेगी वो है फ्रांस के एलेक्जेंडर, घाना के डेविड और प्रोकॉन। फुटबॉल के पुराने धुरंधरों और खेल प्रेमियों के अनुसार मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम पहली बार लखनऊ में खेल रही है तथा इन खिलाड़ियों के खेल का लुत्फ उठाना काफी खुशी की बात होगी इसको देखते हुए कल के मैच में ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

    कल के मैचः

    क्वार्टर फाइनलः मोहम्मडन स्पोर्टिंग बनाम यूपी इलेवन (दोपहर 12:00 बजे)
    क्वार्टर फाइनलः सीएजी बनाम जम्मू-कश्मीर (दोपहर 2:00 बजे)

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading