नई दिल्ली । देवबंद मुफ्ती अथर कासमी ने फतवा जारी कर कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों का फुटबॉल मैच देखना गलत है। देवबंद मुफ्ती ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं फुटबॉल मैच नहीं देख सकतीं, क्योंकि पुरुष खिलाड़ियों के घुटने खुले होते हैं। कासमी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए फुटबॉल मैच देखना वर्जित है। महिलाओं को किसी पुरुष को घुटने से ऊपर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से नाजायज है। ऐसा ही एक फतवा सऊदी अरब में भी जारी किया गया है, जहां मुस्लिम महिलाओं को पुरुष फुटबॉल मैच देखने पर रोक लगाई गई है। उन्होंने सऊदी फतवे का समर्थन किया। इससे पहले डिजाइनर बुरका और बैंक में काम करने वालों से शादी नहीं करने का भी फतवा जारी किया जा चुका है।
Keep Reading
Add A Comment







