दिलीप को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो हम फिर सड़क पर उतरेंगें
लखनऊ, 14 फरवरी। इलाहबाद में एलएलबी के दलित छात्र दिलीप कुमार सरोज की हत्या के विरोध में आज लखनऊ में BBAU के बहुजन संग़ठन AUDSU के सैकड़ो बहुजन छात्रो ने आक्रोशित प्रदर्शन किया। संग़ठन के छात्रों ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के मनुवादी विचारधारा के लोगों ने इलाहबाद विश्वविद्यालय के एलएलबी का छात्र /हमारा भाई दिलीप कुमार सरोज की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि दिलीप को न्याय दिलाने के लिए BBAU, लखनऊ के बहुजन संग़ठन AUDSU के सैकड़ो छात्रों को जरूरत पड़ी तो हम फिर सड़क पर उतरेंगें।
इस बारे में AUDSU संग़ठन के सदस्य एवं शोधार्थी बसन्त कुमार कनौजिया ने माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिख कर कई मांगे रखी है।
बसन्त कनौजिया ने कहा कि जब तक माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री हमारी मांगे नही मानते है तो हम आगे बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी आंखों में आक्रोश लिए हुए उसको न्याय दिलाने तक संघर्ष करेंगे और इसके साथ हम यही चाहेंगे कि इस प्रकार की सभी घटनाओं पर पूर्णतया रोक लगें।


पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-crime-murder-in-allh/






