सबसे ज्यादा दुरुपयोग बच्चों और युवाओं द्वारा
न्यूयॉर्क, 19 फरवरी। यूनिवर्सिटी ऑफ अलाबामा के प्रोफेसर एडम लैंगफोर्ड ने वर्ष 2015 में एक शोध किया था। इस शोध के अनुसार अमेरिका की वैश्विक आबादी मात्र 4.4 फ़ीसदी है यहां पर हथियारों की की संख्या विश्व की तुलना में 42 फ़ीसदी हथियार अमेरिका में नागरिकों के पास हैं। इसी शोध-पत्र में 1966 से 2012 के बीच में दुनिया भर में गोलीबारी की जितनी घटनाएं हुई हैं। उनमें 31 फीसदी अकेले अमेरिका में हुई हैं।
सारी दुनिया में यमन के बाद सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं अमेरिका में होती हैं। अमेरिका में 100 लोगों में 90 लोगों के पास बंदूके और हथियार होते हैं। इसी शोध-पत्र में अफगानिस्तान जैसे देश में 100 लोगों के औसत में केवल 10 लोगों के पास बंदूक अथवा हथियार होना पाया जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 17 बच्चों की जान चली गई। अमेरिका में इस तरीके की कई घटनाएं हुई हैं। अ
मेरिका की नस्लीय भेदभाव की भावना से यह घटना है। इस तरह की घटनाएं अमेरिका में बड़े पैमाने पर होती हैं। अमेरिका की वर्तमान आबादी लगभग 32 करोड़ है। जबकि वहां बंदूकों की संख्या नागरिकों के पास 27 करोड है। अमेरिका की नई पीढ़ी के पास हथियारों की आसान उपलब्धता के कारण इस पर नियंत्रण रख पाना अब मुश्किल हो रहा है। 2012 में सैंडी हुक स्कूल में गोलीबारी के दौरान 30 बच्चे मारे गए थे। इस बार फ्लोरिडा में 17 बच्चे मारे गए हैं। अमेरिका के कई हिस्सों से अब बंदूकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग बड़े पैमाने पर की जा







