Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    आईटी के रडार पर नीरव मोदी से गहने खरीदने वाले लोग

    ShagunBy ShagunFebruary 21, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 732

    नोटबंदी के बाद नगदी देकर खरीदे थे करोडों के गहने

    नई दिल्ली, 21 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुआ महाघोटाला सामने आने के बाद अब आयकर विभाग के रडार पर वे लोग है जिन्होंने नोटबंदी के बाद नीरव मोदी से नगद देकर गहने खरीदे हैं। इनसे पूछताछ हो सकती है। आयकर विभाग की इस लिस्ट में 50 से ज्यादा लोग हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने नोटबंदी के दौरान नीरव मोदी से कैश देकर गहने खरीदे थे।

    आजतक को आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि इन लोगों में से ज्यादातर नाम कॉरपोरेट वर्ल्ड से हैं। इसके अलावा कई लोग राजनीति की दुनिया से भी हैं। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप में जनवरी 2017 में जांच और सर्वे करने के बाद बताया था कि यहां करीब 250 करोड़ रुपये का कैश ट्रांजैक्शन हुआ था। अभी तक इस रकम की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। अब आयकर विभाग इस दौरान नीरव मोदी या मेहुल चोकसी से गहने खरीदने वालों से पूछताछ कर सकता है।

    सोमवार को आयकर विभाग के डायरेक्टर जनरल (मुंबई) एए शंकर ने दिल्ली में राजस्व सचिव हसमुख अधिया और सीबीडीटी चेयरपर्सन से मुलाकात की थी। इस दौरान आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई थी। उधर, इस घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को लोन का पैसा चुकाने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी की पीएनबी को लिखी एक चिट्ठी सामने आई है।

    नीरव मोदी का कहना है कि मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने लोन की रकम चुकाने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। नीरव का तर्क है कि इस वजह से उनके बिजनेस को काफी नुकसान हुआ है। नीरव मोदी ने कहा कि अब उनके लिए पैसा चुकाना संभव नहीं है। नीरव मोदी ने पीएनबी को लिखी इस चिट्ठी में कहा है कि उनके ऊपर बकाया रकम बढ़ाकर बताई गई है। चिट्ठी में ये भी लिखा गया है कि बकाया रकम 5000 करोड़ से कम है।

    Shagun

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading