दिनेश फलाहारी महाराज का खून से CM योगी को पत्र
लखनऊ : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में चंदा चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से चिट्ठी लिखकर CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुल्लक खोलते समय CCTV बंद कर दिए जाते हैं और पैसे, सोना, चांदी व हीरे का बंदरबांट होता है। प्रबंध कमेटी के वे लोग जो पहले स्कूटर से चलते थे, आज उनके पास करोड़ों की गाड़ियां आ गई हैं।
अयोध्या राम मंदिर घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चढ़ावे और खजाने में हुए महा-गबन के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। बता दें कि 7 जून 2026 से शुरू हुए इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी द्वारा गठित SIT टीम 15 जून को राम मंदिर परिसर में पहुंची और 6 घंटे तक जांच की। टीम ने ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की।
टिन्नू यादव के घर से करोड़ों का सोना बरामद
ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पैतृक घर (स्वर्गद्वार) से भारी मात्रा में शुद्ध सोना जब्त किया गया। पहले ऑटो रिक्शा चलाने वाले टिन्नू के पास आज अयोध्या-लखनऊ में 50 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्तियां बताई जा रही हैं। उसके 70 कमरों वाले आलीशान स्टूडेंट हॉस्टल की भी जांच होने की संभावना है।
सोमेश आनंद का रहस्यमयी ‘बोरे वाला’ सफर
मंदिर निर्माण से जुड़े गोपाल राव के भतीजे सोमेश आनंद पर गंभीर शक है। एक साल में उसने 50 से ज्यादा संदिग्ध यात्राएं कीं। अयोध्या से भारी बोरों में लगेज लेकर ट्रेन से दक्षिण भारत जाता और खाली हाथ फ्लाइट से वापस लौटता था। सुरक्षा एजेंसियां उसके बैंक खातों और टिकटों की जांच कर रही हैं।
केडी तिवारी पर भी शक, 1.5 करोड़ की जमीन का सौदा
रामलला के आभूषणों की कस्टडी संभालने वाले केडी तिवारी के आवास पर छापा मारा गया। हाल ही में उसने 1.5 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है, जिसकी जांच चल रही है।

2 साल पहले गायब हुए रामलला के सोने के मुकुट
सावन झूला उत्सव से पहले रामलला, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के चार शुद्ध सोने के मुकुट मुख्य लॉकर से गायब हो गए थे। बाद में ये मुकुट ट्रस्ट के ही एक रसूखदार पदाधिकारी की अलमारी से बरामद हुए। यह मामला अब फिर चर्चा में आ गया है।
घोटाले का तरीका
श्रद्धालु दानपात्रों में सोना-चांदी डालते थे, लेकिन केवल नकद की ही गिनती होती थी। कीमती धातुओं का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था। इसी लूपहोल का फायदा उठाकर सिंडिकेट ने चोरी की।
FIR दर्ज करने की मांग
हिंदूवादी नेता संतोष दुबे ने अयोध्या थाने में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव और टिन्नू यादव के खिलाफ FIR दर्ज करने की तहरीर दी है।
https://x.com/Sachingupta/status/2066942735689679156/video/1
बता दें कि SIT की जांच तेज है और मामले की परतें खुलती जा रही हैं। पूरा मामला देशभर में आस्था और विश्वास पर सवाल खड़ा कर रहा है।






