Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    57 दिन में पाक ने 400 से ज्यादा बार तोड़ा सीजफायर 

    ShagunBy ShagunFebruary 28, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    नई दिल्ली, 28 फरवरी। कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ में लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखकर लग रहा है कि साल 2018 में सीजफायर उल्लंघन का पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। साल 2018 के अभी दो महीने ही बीतें हैं और अभी तक 400 से ज्यादा बार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। सीजफायर उल्लंघन के दौरान स्थानीय नागरिकों के अलावा पाकिस्तान के 23 जवान मारे जा चुके हैं, जबकि 26 भारतीय सैनिक शहीद हो चुके हैं। यही कारण है कि ऐसा कहा जा रहा है अगर सीमा पर सीजफायर उल्लंघन का सिलसिला नहीं थमा तो यह बीते 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। 26 नवंबर, 2003 में दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बहाली के तहत अहम कदम उठाए गए, जिनमें 198 किलोमीटर का अंतरराष्ट्रीय सीमा, 778 किलो की नियंत्रण रेखा और 110 किलो की सियाचिन की वास्तविक ग्राउंड पोजिशन शामिल है।

    बौखलाया पाकिस्तान

    सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने पिछले साल एलओसी पर 860 बार सीजफायर का उल्लंघन किया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर 120 बार ऐसा किया। साल 2017 में सेना ने सितंबर 2016 में हुई। दोनों देशों की सेनाओं की तरफ से 105 एमएम लाइट फील्ड गन्स, 120एमएम हेवी मोर्टार और एंटी-टैंक गाइडिड मिसाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले हफ्ते उरी सेक्टर में बड़ा हमला किया गया था। सितंबर 2016 में उरी में सेना शिविर में आत्मघाती हमले में 19 भारतीय सैनिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी और पीओके में घुसकर चार अलग-अलग स्थानों आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत ने एलओसी के क्षेत्र बलनोई, मेंधार, कलाल, डोडा में पाकिस्तानी आर्मी के कई इलाकों को ढेर किया है।
    सेना का कहना है कि इन इलाकों में करीब 400 आतंकियों को पाकिस्तान का समर्थन मिला हुआ है। सेना के अधिकारी का कहना है कि सीमा पार करीब 400 आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में बैठे है, जिनकी मदद पाकिस्तान कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने लाउडस्पीकर की मदद से सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले नागरिकों को चेतावनी देते हुए उन्हें वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा था। हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि ये चेतावनी कश्मीर के लोगों के लिए है, लेकिन भारतीय सेना ने यह साफ कर दिया कि ये चेतावनी पीओके के नागरिकों के लिए थी।
    गौरतलब है कि 2017 में उरी आतंकी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की और उसके घर में घुसकर आतंकियों व पाक सेना को करारा जवाब दिया। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। वहीं, कश्मीर में सेना के ऑपरेशन ऑलआउट ने पाकिस्तान को बेचैन कर रखा है। जिसके बाद से लगातार पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ के लिए सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सीजफायर उल्लंघन की वजह से 2017 में भारत के 32 जवान शहीद हुए, तो पाकिस्तान के 130-140 जवान मारे गए है।

    #ceasefire india Vs PAK
    Shagun

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading