अगर आप डिनर में सिंपल पुलाव नहीं खाना चाहते हैं तो आप गार्लिक फ्राइड राइस बना सकते हैं, गार्लिक फ्राइड राइस आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। इन्हें बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, आइए जानते हैं गार्लिक फ्राइड राइस बनाने की विधि…!
सामग्री:
चावल – आधा किलो
लहसुन पेस्ट – 3 चम्मच
हरा लहसुन – एक कप
जीरा – 1 चम्मच
घी- 2 चम्मच
प्याज – 2
पत्तागोभी – एक कप
मिर्च पाउडर- एक चम्मच
स्वादानुसार नमक
विधि:
- गार्लिक फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को उबाल लें और इसके बाद एक कडाही में घी गरम करें, जब घी गरम हो जाए तो इसमें जीरा और लहसुन का पेस्ट डालें।
- प्याज, पत्तागोभी और नमक डालकर मिक्स करें। जब पत्तागोभी पक जाए तो इसमें मिर्च पाउडर डालें और जब ये पक जाएं तो इसमें पके हुए चावल डालें। आपके गार्लिक फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं।







