Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»रेसिपी

    नाश्ते में बनाएं टेस्टी दाल लौकी का चीला

    By January 2, 2020Updated:January 2, 2020 रेसिपी 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 859

    दाल लौकी चीला प्रोटीन्स और विटामिन्स से भरपूर स्वास्थ के लिएं बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है और बहुत ज्यादा स्वादिष्ट भी जो बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसन्द आएंगा।

    आप इसे नाश्ते में बनाकर सभी को खिला सकती हैं तो फिर आइये आज हम आपको दाल लौकी चीला बनाने की रेसिपी बताते हैं….!

    आवश्यक सामग्री

    • चना दाल = 100 ग्राम
    • मूंग दाल = 100 ग्राम
    • उरद दाल = 50 ग्राम
    • लौकी = 300 ग्राम
    • हींग = दो चुटकी
    • हरी मिर्च = 4 अदद, बारीक़-बारीक़ काट लें
    • अदरक = दो इंच लम्बा टुकड़ा, कद्दूकस कर लें
    • लाल मिर्च = 1/4 चम्मच, अगर आप चाहें तो
    • ज़ीरा = दो छोटे चम्मच
    • नमक = (स्वादानुसार)
    • बेकिंग पाउडर = 3/4 छोटा चम्मच
    • तेल = चीला बनाले के लिएं

    विधि:

    1. सबसे पहले दालों को साफ करके धोएं और 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें अब दालों से पानी निकाले और दाल को मिक्सी से बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लें।
    2. लौकी को छील कर धो लें और कद्दूकस कर लें दाल के पेस्ट को कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक और लाल मिर्च (अगर आप तीखा पसन्द करते हैं तो) डालकर चम्मच से फेटे और अब इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर डाल कर अच्छे से फैट लें।
    3. एक नानस्टिक कढ़ाई गैस पर रख लें और कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाले और 1/4 छोटा चम्म्च ज़ीरा डाल दें ज़ीरा जैसे ही कड़कना शुरू हो जाएं तब इस तेल में दाल का इतना घोल डाले कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे, चीले को धीमी आग पर ढककर 4 से 5 मिनट तक सिकने दें।
    4. अब ढक्कन खोलें और चीला पलट दें और देखे चीला इस सतह से ब्राउन और कुरकुरा हो गया है अब फिर से चीला ढककर 2 से 3 मिनट तक धीमी गैस पर सिकने दें अब फिर ढक्कन खोले और देखे चीला दूसरी सतह से भी ब्राउन और कुरकुरा हो गया है।
    5. अब चीला निकाल कर प्लेट में रखे और दूसरा चीला कढ़ाई में डाल कर सेके सारे के सारे चीले इसी तरह से बनाने हैं समय की बचत के लिएं।

    अब आपके दाल लौकी चीला बनकर तैयार हैं गरमागर्म दाल लौकी चीला हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें और खाएं।

    Keep Reading

    बच्चों की सेहत के लिए वरदान है दाल का पानी

    गर्मियों में जरूर बनाकर खाएं खजूर और इमली की चटनी, बनाने का यह है आसान तरीका

    Test India: चावल और रोटी के साथ स्वाद बढ़ाएगा कॉर्न पालक का साग, खाकर तो देखिए!

    एक बार खाकर तो देखिये ऐपल जलेबी!

    इस ‘रक्षाबंधन’ घर पर बनाएं स्वादिष्ट घेवर

    मीठा खाने वालों को पसंद आएगी चने की दाल की बर्फी!

    1 Comment

    1. Sari Adauto on March 24, 2021 10:23 pm

      Hi, i think that i saw you visited my website so i came to “return the favor”.I am trying to find things to enhance my web site!I suppose its ok to use some of your ideas!!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading