लखनऊ, 05 अप्रैल। देश भर में मूर्तियां के प्रति नफरत और उन्हें तोड़े जाने के डर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में बाबासाहेब की मूर्ति को विवि प्रशासन ने सुरक्षा के चलते चारों तरफ से लोहे के जाल से कवर करवा दिया है छात्रों का कहना है कि जब परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे और हर तरफ 180 भूतपूर्व आर्मी सुरक्षा गॉर्ड लगे है तो बाबा साहेब को इतना ढकने कि क्या जरुरत है।
मेन्टेन करने के लिए ऐसा किया गया: प्रवक्ता
इस बारे में बीबीएयू विवि की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार का कहना है कि विवि प्रशासन का मोटिव यह नहीं कि उसे कैद किया जाये बल्कि उसे मेन्टेन करने के लिए ऐसा किया गया है ताकि पंछी वगैरह अंदर न जा सकें और उस पर बैठकर गंदगी न कर सके। शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने बताया कि चैनल ऑफिसियल टाइम में खुला रहता है और सुबह तो उसकी साफ सफाई के साथ ‘बुद्धम: शरणम गच्छामि’ पूजा भी की जाती है और जो लोग भी यह बोल रहे है कि बाबा साहेब को कैद किया गया है तो यह सब मनगढंत है। उनका कहना है कि हमारे ऐसी हरकते करने वाला कोई नहीं है। क्योकि हमारे यहाँ के बच्चें बहुत डिसिप्लीन है। वह सभी बाबा साहेब का बहुत सम्मान करते है।








