Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    परवान चढ़ती भारत-इजराइल की दोस्ती

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2017 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 761

    तेल-अवीब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर इजरायल दौरे पर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इजरायल पहुंचे पीएम मोदी से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर एक दूसरे के गले मिले। तेल-अवीब एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी में कहा कि स्वागत है मेरे दोस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इजरायल के इस भव्य स्वागत के लिए मैं अपने दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू का शुक्रिया करता हूं। मेरा दौरा दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है। मोदी ने कहा भारत एक युवा लोकतंत्र है। भारत के युवा देश की ताकत है। उच्च और तकनीकि विकास के लिए भारत इजरायल को सबसे प्रमुख साझेदार मानता है।
    देश के आजाद होने के बाद 70 साल में नरेंद्र मोदी देश के पहले वैसे प्रधानमंत्री हैं, जो इजराइल की यात्रा पर गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की आगवानी की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। बेंजामिन ने एयरपोर्ट पर हिंदी में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा, हम आपके देश से प्यार करते हैं। हमें आपकी संस्कृति से प्यार है।
    नेतन्याहू ने इस दौरान पीएम मोदी को वैश्विक नेता बताया। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने कहा कि मेरा इजराइल दौरा दोनों देशों के बीच के सैंकड़ों सालों के संबंध का परिचायक है। मोदी ने कहा कि इजराइल के लोग लोकतांत्रिक सिद्धांतों में भरोसा रखते हैं। आतंकवाद और सुरक्षा खतरों जैसे साझा हितों को देखते हुए भारत ने जनवरी 1992 में औपचारिक रूप से इजराइल के साथ संबंधों को बहाल कर दिया, जो 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद और मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान कई अहम रक्षा सौदै पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस दौरे पर भारत को दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाला ताकतवर ड्रोन मिलने वाला है. पीएम मोदी के दौरे पर इजराइल के 10 हेरोन टीपी ड्रोन को लेकर अहम डील होने वाली है, जो 400 मिलियन डॉलर का करार होगा। हेरोन टीपी ड्रोन मिसाइल से लैस होते हैं। इनकी तुलना अमेरिका के प्रिडेटर और रीपर ड्रोन से की जाती हैद्ध इजरायल में हेरोन टीपी ड्रोन इटियन के नाम से जाना जाता है, जो लगातार 30 घंटे की उड़ने की क्षमता रखता है। मिसाइल से लैस होने वाले हेरोन टीपी ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत खुफिया जानकारी इकट्ठा करना और जासूसी भी शामिल है।
    इजरायल अपना 48 फीसदी हथियार भारत को निर्यात करता है, जिसमें अब और तेजी आएगी. भारत अभी 70 से 100 अरब रुपये के करीब सैन्य उत्पाद इजरायल से आयात कर रहा है, जो अगले पांच साल में 150 अरब रुपये तक पहुंच सकता है। पीएम के इस दौरे से इजरायल की कंपनियों के लिए भारत में निवेश के बेहतर मौके बनेंगे. सबसे बड़ी बात यह कि इजरायल मोदी के दौरे के आसरे विरोधियों को यह जताना चाहता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश ना केवल उसका अच्छा दोस्त है, बल्कि उसके साथ उसके व्यापक कारोबारी रिश्ते भी हैं। इजरायल में 17 हजार करोड़ का रक्षा सौदा होने की संभावना जताई जा रही है। इजरायल भारत की दोस्ती का इस्तेमाल मिडल-ईस्ट के साथ एशिया के अन्य देशों के साथ डिप्लोमेसी में कर सकता है। मालूम हो कि इजरायल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर लगी हुई हैं। पीएम मोदी 4 से 6 जुलाई तक इजरायल दौरे पर रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading