Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कांग्रेस का भगवा आतंकवाद झूठा निकला

    By April 20, 2018 Current Issues No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 631

    मृत्युंजय दीक्षित

    18 मई 2007 को हैदरबाद में स्थित मक्का मस्जिद में एक बम धमाका हुआ था जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 58 लोग घायल हो गये थे। इस मामले में 11 साल बाद आये फैसले मेें एनआईए की विशेष अदालत ने स्वामी असीमानंद सहित 5 अभियुक्तों को बरी कर दिया है। जब यह धमाका हुआ था तब वहां पर जुम्मे की नमाज अदा की जा रही थी तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने गोलियां चलाई थीं जिसमें 5 लोगों की और मौत हो गयी थी।शुरूआत में इस मामले में हरकतुल- जमात- ए इस्लामी पर शक जताया गया था। पर 2010 में अचानक से अभिनव भारत संगठन के स्वामी असीमानंद को गिरफ्तार किया गया और पूरे मामले को पूरी तरह से विपरीत दिशा में मोड़ दिया गया था। स्वामी असीमानंद की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस व वामपंथियों सहित सभी विरोधी दलो व उनके प्रबुद्ध वर्ग ने संघ व भाजपा को बदनाम करने का एक विशेष अभियान चला दिया था लेकिन अब वह खारिज हो चुका है।

    स्वामी असीमानंद और प्रज्ञा ठाकुर की आड़ में कांग्रेस व अन्य सभी दलों ने एक प्रकार से हिंदू जनमानस के खिलाफ जमकर जहर बोने का अभियान शुरू कर दिया था। वहीं कांग्रेसी व अन्य दल अपनी आदत से अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। तत्कालीन यूपीए सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत संघ परिवार पर शाखाओं आदि के माध्यम से आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने के गंम्भीर आरोप लगाये थे और इसी खेल की आड़ में संघ पर नये सिरे प्रतिबंधों को लगाने की गुपचुप तैयारी भी कर ली थी। यदि उस समय के तमाम अखबार उठाकर देखें जाये तो यूपीए सरकार संघ व भाजपा सहित सभी हिंदू संघटनों को बदनाम करने के लिए कितनी घिनौनी साजिशं रच रहीं थी। इन सभी के पीछे पूर्व गृहमंत्री पी चिंदम्बरम, सुशील कुमार शिंदे, शिवराज पाटिल और सलामान खुर्शीद जैसे लोगो का शातिर दिमाग दिन रात काम कर रहा था। आज जब स्वामी असीमानंद 11 साल की असीम पीड़ा व देशद्रोह की बदनामी की वेदना से बेदाग बरी होकर बाहर आ गये है। तब से इन सभी सेकुलर दलों को एक बार फिर से गहरी वेदना होने लग गयी है।

    इस पूरे प्रकरण में एक खास बात यह है कि विशेष एनआईए जज के रवींद्र रेडडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अभी उनके इस्तीफे के कारणों का साफ पता नहीं चल सका है। लेकिन अब फैसले के बाद तेज राजनीति तथा बयानबाजी हो रही है।

    भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद व सभी संगठनों ने एक तरफ से भगवा आतंकवाद की थ्योरी पर कांग्रेस व समस्त विपक्षी दलों से माफी मांगने की मांग की है।वहीं दूसरी ओर सभी सेकुलर दल अभी भी अपनी विकृत मानसिकता के दायरे से बाहर नहीं निकले है। जब बीजेपी व विहिप जैसे संगठनोे ने अपनी मांग को तोज कर दिया कर दिया तब कांग्रेसी प्रवक्ता ने टी वी चैनलों में आकर बोल दिया कि कांग्रेस ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया उसकी दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। अदालत के फैसले के बाद सोशल मीडिया में भी खूब टिवटर जंग हो रही है। टिवटर व सोशल मीडिया पप्लेटफार्म पर याकूब मेनन व रोहिंग्या बचाओ मानसिकता वाले लोग काफी तेजी से सक्रिय हो गये जिसकी शुरूआत तथाकथित फिल्म निर्देशक जावेद अख्तार ने की। उनके विवादास्पद टिवट के बाद जंग शुरू हो गयी। जावेद अख्तर ने अपने टिवट में लिखा कि अब एनआईए के पास अंतर घार्मिक शादियों की जांच करने के लिये उपयुक्त समय होगा।

    लेकिन इस फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक के बाद प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के झूठ पर झूठ पर की हवा निकाल दी और अब यह मुददा बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी पूरी तरह से उठा लिया है और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस भगवा आतंकवाद पर पूरी तरह से बेनकाब हो गयी है तथा उसके पास अपने बचाव में कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है। हिंदुओं व बीजेपी तथ संघ को बदनाम करने में सबसे आगे रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैनें कभी भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया । मैंने संघी आतंकवाद शब्द का इस्मेमाल किया है। अब उनका कहना हैै कि मेरे शब्दकोश में हिंदुत्व शब्द ही नहीं है इस शब्द का हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है। यह दिग्गी राजा की नाटकबाजी व एक प्रकार से अपने आप को फिर से बचाने की गंभीर हरकत है।

    पूरे प्रकरण में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने जिस प्रकार से विकीलिक्स के केबिल व अन्स वीडियो आदि का सहारा लेकर कांग्रेस व चिदम्बरम आदि पर हमला बोला है वह काफी आक्रामक है। अब कांग्रेस को इतने सारे सबूतों के बाद देशवासियों खासकर हिंदू जनमानस से उनको पूरे विश्व में बदनाम करने के लिए रची गयी साजिशों की खातिर माफी मांगनी ही चाहिये। अभी जब स्पेक्ट्रम घोटाले पर अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था तब इन्हीं दलों को यही न्यायपालिका अच्छी लगी थी लेकिन अब यही लोग अपनी सेकुलर आदत से मजबूर होकर देष की स्वतंत्र जांच एजेंसी एनआईए को सरकारी तोता बताकर उसकी जांच पर संदेह के बादल खड़े कर रहे हैं। जबकि सबसे अध्किा बार यदि देश जांच एजेंसियों व न्यायपालिका आदि का दुरूपयोग किसी दल ने किया है तो वह कांग्रेस है। बीजेपी को झूठा कहने वाली कांग्रेस व विरोधी दल आज पूरे देश के सामने न्यापालिकाओं के फैसलों से खुद झूठे व साजिशकर्ता साबित हो रहे हैं।

    कांग्रेस की ओर से हिंदू या भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करने के दावों पर बीजेनी ने विकीलिक्स के खुलासे के द्वारा पलटवार किया है। विकीलिक्स की एक केबिल का उल्लेख करते हुए पात्रा ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राजदूत टिमोथी जे रोएमूर ने अपने विदेश मंत्रालय को लिखे पत्र में राहुल गांधी के बयान का हवाला दिया था जिसमें उन्होंने हिंदू आतंकवाद की बात कही थी। उन्होंने बताया कि टिमोथी के हस्ताक्षर वाले टेंलीग्राम में राहुल से बात का उल्लेख किया गया था। 3 अगस्त 2009 को भेजे इस टेलीग्राम में रोएमर ने लिखा था हम राहुल गांधी और अन्य सांसदों से बातचीत कर रहे हैं। हम इसके निष्कर्ष को भेज रहे हैं। विकीलिक्स के अनुसार 20 जुलाई 2009 को एक डिनर में राहुल गांधी मौजूद थे । इस दौरान यूएस राजदूत ने राहुल से लश्कर के बारे में पूछा था इस पर उन्होंने कहा कि इसका भारत में थोड़ा बहुत सपोर्ट हो सकता है लेकिन देश में हिंदू आतंकवादियों से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा है। पात्रा का कहना है कि कांग्रेस को लादेन के पैसे और हाफिज के नेतृत्व में बना लश्कर आपको कम खतरनाक लगता है जबकि निरीह हिंदू आपको अध्किा खतरनाक नजर आते हैं। बीजेपी अब राहुल गांधी पर लश्कर को कवर फायर देने का भी आरोप लगा रही हैं।

    वीडियो फुटेज दिखाकर पी चिदम्बरम, दिग्वििजय सुशील कुमार शिंदे, सलमान खुर्शीद से माफी की मांग की गयी हे। इन वीडियोज में यह नेता भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग करते दिखलाई पड़ रहे हैं। अत: इन सबूतों के आधार पर माफी मांगनी ही चाहिये । हम सेकुलरवाद का सम्मान करते हैं। लेकिन आप सभी को दुनिया भर में हिंदुओं को बदनाम करने के लिये माफी मांगनी चाहिये।

    इससे पूर्व उन्होंने कहा कि आज देश को 2013 का जयपुर अधिवेशन याद आ रहा है। उस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में तत्कालीन गहमत्री सुशील कुमार शिंदे ने हिंदू आतंकवाद सैफन टेरर शब्द का इस्तेमाल किया था। 2010 में सबसे पहले पी चिदम्बरम ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था।

    एक प्रकार से स्वमी असीमानंद के बरी हो जाने के बाद कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण करने की नीति और हिंदू आतंकवाद के नाम पर संघ व बीजेपी के खिलाफ पूरे देशभर में जहर की खेती करने वाली साजिश अब पूरी तरह से बेनकाब होती जा रही है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिंदुओ को बदनाम करने के लिये एक बेहद गहरी साजिश रची थी जिसका पर्दाफाश हो चुका है। साथ ही यह भी साबित हो रहा है कि गांधी परिवार व कांग्रेस की मानसिकता पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। सााि ही अदालत के फैसले पर उनकी प्रतिक्रियाभी मुस्लिम परस्त ही है। कांग्रेस व विरोधी दलों ने न्यायपालिका व जांच एजेंसियों पर संदेह किया है। इस पूरे वातावरण के लिए कांग्रेस पार्टी ही दोषी है। भगवा आतंकवाद की कहानी रचने वाले लोगो पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिये साथ ही उन पर नयायपालिका व जाचं एजेंसियों को गुमराह करने का भी एक मुकदमा कांगे्रस पार्टी पर बनता ही है।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading