हुनर रसोईं का: आप सुबह के नाश्ते में पनीर मिर्च मिक्स चीज पराठा बना सकते हैं। पनीर मिर्च विथ मोजरेला चीज पराठा खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और आसानी से बनकर तैयार हो जाता है, आइए जानते हैं पनीर मिर्च विथ मोजरेला चीज पराठा बनाने की विधि!
सामग्री:
मैदा- 500 ग्राम
मोजरेला चीज- 200 ग्राम
तेल- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 2
शिमला मिर्च- 2
धनिया- 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि:
- पनीर मिर्च पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में नमक और मोयन मिलाकर पानी की सहायता से आटा गूंथ लें। इसे करीब आधा घंटे के लिए रखा रहने दें।
- इसके बाद एक बर्तन में मोजरेला चीज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आटे की लोई बनाकर इस पर तैयार किया हुआ मिश्रण डालें और पराठे की तहर बेल लें।
- इसे गर्म तवे पर दोनों ओर से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। पनीर मिर्च विथ मोजरेला चीज पराठा बनकर तैयार है इन्हें सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।







