Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बरकरार रहे विभाजन पर मिली सजा

    By May 16, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार विकास नहीं विभाजन के प्रस्तावों के लिए याद की जाएगी। उसने यहाँ हिन्दू धर्म को विभाजित किया, कर्नाटक के अलग ध्वज का अनावरण किया, टीपू के नाम पर बटवारे को हवा दी। इसके बाबजूद उसे बहुमत नहीं मिला। ये कार्य संविधान की भावना के प्रतिकूल थे। यह अच्छा हुआ कि विभाजनकारी प्रस्तावों के लिए कांग्रेस को सजा मिली। यह सजा बरकरार रहनी चाहिए। जो लोग कांग्रेस की सत्ता में परोक्ष अपरोक्ष भागीदारी चाहते है, वह संविधान समाज और प्रजातन्त्र, सबकी अवहेलना कर रहे है।
    भारतीय संविधान ने ब्रिटेन की भांति सामान्य बहुत प्रणाली व संसदीय व्यवस्था को स्वीकार किया है। इसमें सँख्याबल का महत्व होता है। किसको कितने प्रतिशत वोट मिले,यह केवल मन बहलाने की बात होती है। इस आधार पर कांग्रेस को कर्नाटक में पराजय मिली है। अब सत्ता में भीतर, बाहर किसी भी तरीके से उसकी पैठ अमर्यादित और जनभावना का मखौल उड़ाने जैसा होगी। ऐसा भी नहीं कि पहले बेमेल गठबन्धन नहीं हुए है। अनेक बार मर्यादाओं और नैतिकता का उल्लंघन भी होता है। इनसे कोई अछूता भी नहीं है। लेकिन यहां बड़ा सवाल कर्नाटक की कांग्रेस के विभाजनकारी फैसलों को लेकर है। उसने केवल चुनावी समीकरण के लिए हिन्दू समाज को विभाजित करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके पहले उसने कर्नाटक के अलग ध्वज का न केवल प्रस्ताव किया था, बल्कि अलग घ्वज बना भी कर उसे सार्वजनिक भी कर दिया था।
    इतिहास उठाकर देखें तो ऐसे ही अलगाववादी फैसलों ने भारत का बहुत नुकसान किया था। विदेशी आकांताओ ने इसी का फायदा उठाया था। संविधान के अनुसार किसी राज्य का अलग ध्वज नहीं हो सकता। विशेष दर्जे के कारण जम्मू कश्मीर अपवाद है। वैसे यह भी उचित नहीं है। लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अंग्रेजों की बाटो औ राज्य करो कि नीति पर चल रही थी। वह इतनी बेखौफ थी कि उसे संविधान की भी कोई चिंता नही थी। यह अच्छा हुआ कि मतदाताओं ने कांग्रेस को विभाजनकारी कदमों के लिए सजा दी। जाहिर है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने हिन्दू धर्म के अलावा राष्ट्रीय ध्वज में भी अलगाव के प्रस्ताव किये थे। ईसाइयों और हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए सरकारी खजाने से टीपू सुल्तान की जयंती का भव्य आयोजन किया था। ये सभी कार्य विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले किये गए। इनमें कही भी विकास के मुद्दे की चर्चा नहीं थी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक चुनावी सभा में गरीबों , किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं की चर्चा अवश्य करते थे। लेकिन टीआरपी का जमाना है। खबरों में कांग्रेस पर हमले की सुर्खियां बनती थी।
    विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही सिद्धरमैया सरकार ने राज्य के लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा देने की सिफारिश करने का फैसला किया था। यह बांट कर राज्य करने के ब्रिटिश विचार से प्रेरित था।  राज्य में लिंगायत आबादी कम से कम सत्रह प्रतिशत आबादी है। इन्हें परंपरागत रूप से ये भाजपा का समर्थक माना जाता है। ये बात अलग है कि  केंद्र सरकार कांग्रेस की इस साजिश को बेनकाब कर दिया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने अब एक पत्र जारी किया है, जिसे दो हजार तेरह  में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को भेजा गया था।
    इसमे  लिंगायत समुदाय को एक स्वतंत्र धर्म के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव था।  इस प्रस्ताव को केंद्र में तब की यूपीए सरकार ने खारिज कर दिया था। इस समय डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस सत्ता के लिए विभाजन करना चाहती थी। इसके पहले सिद्धरमैया ध्वज के आधार पर भी विभाजन करना चाहते थे।  वह इतनी जल्दी में थे कि नए झंडे का अनावरण भी कर दिया था। इतना ही नही इसका नामकरण भी कर दिया था। इस की आकृति आयताकार थी। इसमें तीन रंग लाल, सफेद और पीले रंग की पट्टी हैं, बीच में राज्य के प्रतीक दो सिर वाला पौराणिक पक्षी गंधा भेरुण्डा दर्शाया गया था। इस को नाद ध्वज नाम दिया गया था।
    इसके अलावा कांग्रेस ने टीपू सुल्तान को भी वोटबैंक का मुद्दा बनाया। इससे भी समाज में विभाजन दिखाई  देने लगा था। कांग्रेस खुश हुई। उसका तीर निशाने पर लगा था। टीपू सुल्तान पर आरोप है कि उसने सत्तर हजार इसाइयों और एक लाख हिन्दुओं का जबरदस्ती धर्मांतरण कराया था। इसलिए  वहां के हिन्दू और ईसाई उससे नफरत करते है। लेकिन कांग्रेस की सरकार फिर विभाजन को हवा देने का प्रयास कर रही थी। वोटबैंक की राजनीति के तहत उसने टीपू की जयंती मनाई।
    जाहिर है कि सिद्धरमैया ने समाज को बांट कर बहुमत हासिल करने का मंसूबा बनाया था। यह समाज ही नहीं संविधान के प्रति गुनाह था। संविधान राष्ट्रीय एकता अखंडता को अक्षुण रखने की बात करता है। कर्नाटक में कांग्रेस समाज को विभाजित कर रही थी । संविधान एक राष्ट्रीय ध्वज को मान्यता देता है,  कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अलग ध्वज का अनावरण कर रही थी। वह हिंदुओं और ईसाइयों की भावनाओं से खेल रही थी। इस गुनाह की मतदाताओं ने जो सजा दी है वह बरकरार रहनी चाहिए।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    July 27, 2026

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading