Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    गेहूँ खरीद 70%, 23 कर्मचारियों,11 बिचौलियों पर मुकदमा, 18 निलम्बित

    ShagunBy ShagunMay 18, 2018Updated:May 18, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    लखनऊ। गेहूँ क्रय वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 50 लाख मी0टन के विरूद्ध 6,282 क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 35.04 लाख मी0टन गेहूँ 6,47,914 किसानों से खरीदा गया, जो कि लक्ष्य का लगभग 70 प्रतिशत है। गतवर्ष इसी अवधि में लगभग 20.83 लाख मी0टन गेहूँ क्रय किया गया था। खरीदे गये गेहूँ के सापेक्ष लगभग 6054.55 करोड़ का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ खरीद में लापरवाही बरतने वाले अब तक 23 कर्मचारियों व 11 बिचौलियों ठेकेदार के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार और 18 कर्मचारियों को निलम्बित किया गया है। इसके अलावा 26 के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही योजित की गयी व 13 कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी।

    इस प्रकार कुल 407 कार्यवाहियाँ की गयीं। यह जानकारी खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने आज यहां दी। खाद्य आयुक्त ने बताया कि किसानों को गेहूँ क्रय योजना से अवगत कराने के लिए अब तक लगभग 07 लाख कृषकों को एसएमएस भेजे गये हैं तथा गुणवत्तापरक खरीद कराने व बिचैलियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक काँटें पर प्रतिदिन 300 कुं.की खरीद करने तथा कृषक के पास उपलब्ध भूमि व औसत उत्पादकता के गुणक का अधिकतम 20 प्रतिशत ही खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रय केन्द्रों पर घटतौली की शिकायतों को खत्म करने हेतु बांट-माप विभाग के अधिकारियों से केन्द्र पर प्रयुक्त हो रहे इलेक्ट्रानिक कांटो को चेक कराने व कृषकों द्वारा बेचे गये गेहूँ का सत्यापन राजस्व के अधिकारियों से कराने के निर्देश दिये गये हैं।

    आलोक कुमार ने बताया कि किसानों को गेहूँ बेचने के लिए इन्तजार न करना पड़े व असुविधा न हो, इस उद्देश्य से क्रय केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से टोकन पंजिका बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इस पंजिका में कृषक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, विक्रय हेतु गेहूँ की अनुमानित मात्रा तथा गेहूँ क्रय की सम्भावित तिथि का अंकन करने तथा कृषक को इस आशय का टोकन निर्गत करने के निर्देश दिये गये हैं। सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि गेहूँ विक्रय हेतु 10 दिन से अधिक की तिथि न दी जाये। उन्होंने बताया कि गेहूँ क्रय व भण्डारण सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु 51 संवेदनशील मण्डियों में समूह-ख के अधिकारियों को तैनात किया गया है तथा 72 जनपदों में सचिव, प्रमुख सचिव तथा अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को जनपदों में जाकर गेहूँ क्रय, कृषकों को भुगतान एवं भण्डारण की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। खाद्य आयुक्त ने बताया कि तेजी से गेहूँ क्रय होने के कारण कतिपय जनपदों में भण्डारण की समस्या, कतिपय केन्द्रों पर बोरे व धनराशि की कमी परिलक्षित हुयी है, जिसे दूर करने के लिए प्राइवेट गोदाम, चीनी मिल के गोदाम व मण्डी के चबूतरे तथा अन्य उपयुक्त स्थान भारतीय खाद्य निगम द्वारा किराये पर लेकर भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक 7000 मी0टन अतिरिक्त भण्डारण क्षमता चिन्हित की जा चुकी है। साथ ही भारत सरकार से प्रदेश के बाहर अन्य प्रान्तों से रैक के माध्यम से गेहूँ व चावल का वाह्य संचरण कराने का अनुरोध किया गया है। खाद्य आयुक्त ने बताया कि लगभग 28,000 प्लास्टिक की गांठ क्रय की गयी है, और साथ ही लगभग 60 लाख मी0टन गेहूँ क्रय हेतु बोरे की व्यवस्था की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading