लखनऊ, 01 जून। विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की प्रेरणा देने वाले कार्यक्रम के लिए राहुल सिंह को इंडियन मेडिकल एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत ने सम्मानित किया। राहुल विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थी और महाविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद के कैप्टन भी है।
विद्यांत की सांस्कृतिक परिषद विद्यार्थियो को प्रेरणा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करती है। महाविद्यालय के प्रबन्धक शीवाशीष घोष और प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने राहुल सिंह को सम्मान के लिए बधाई दी है।







