बासी रोटी खाने से क्या होता है रू रात के खाने के बाद कई बार कुछ चपातियां बच जाती है, जिसे सुबह लोग फैंक देते हैं या कुत्तों को डाल देते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि 12 घंटे से ज्यादा समय तक रखे हुए खाने को खाने से फूज पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। मगर एक्सपर्ट के अनुसार, बासी रोटी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ताजी की बजाए बासी रोटी खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। बासी रोटी में ज्यादा पौष्टघ्कि तत्व, न्यूट्रिंयस और प्रोटीन होते है। इसके अलावा इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। आज हम आपको बासी रोटी खाने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी बासी रोटी खाना शुरू कर देंगे। तो चलिए जानते हैं कि बासी रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
बासी रोटी खाने के फायदे
1. ब्लड ग्लूकोज रहता है कंट्रोलडायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है। डायबिटीक रोगियों को सुबह के समय ठंडे फीके दूूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। इससे आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज का लेवल सही रहता है।
2. ब्लड प्रेशर कंट्रोलइसका सेवन ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें। ऐसा करने से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
3. पेट की समस्याएंअगर आपको एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम है तो सुबह के समय दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको एसिडिटी, पेट में जलन के साथ पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम से राहत मिलेगी। इसके अलावा गेहूं से बनी बासी रोटी में पाया जाने वाला फाइबर भोजन को पचाने में काफी मदद करता है और यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है
4. वर्कआउट करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शनअगर आप वर्कआउट करते हैं तो इसका सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी मांसपेशियों में मजबूती आती है और शरीर को ज्यादा एनर्जी भी मिलती है।
5. शरीर के तापमान को करे कंट्रोलताजी रोटी की बजाए बासी रोटी अधिक पौष्टघ्कि होती है। बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।
6. एनर्जी मिलती हैअगर आप अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाते तो आपके शरीर में कमजोरी आती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनाएं रखना चाहते हैं तो बासी रोटी को अपने नाश्ते में शामिल करें। हर रोज कम से कम एक बासी रोटी खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है और आप पूरे दिन स्फूर्ति महसूस करते हैं।
7. दुबले लोगों के लिए फायदेमंदकई बार कुछ लोग काफी दुबले होते हैं। अगर आप दुबलेपान से निजात पाने के लिए बासी रोटी खाएं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है और दुबलेपन से राहत मिलती है। दुबलेपन से निजात पाने के लिए आप सुबह दूध के साथ और रात में भोजन में एक बासी रोटी जरूर शामिल करें।
8. पोषक तत्वो से भरपूरताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में अधिक मात्रा में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो सेहत बनाने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए अब से बासी रोटी को फेंकना बंद करें और दूध के साथ इसे खाना शुरू कर दें।इन बातों का रखें ख्यालबासी रोटी खाने से पहले भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जैसे 12 से 16 घंटे पहले बनी हुई गेहूं की रोटी को अगर आप खाएंगे तो ये आपको फायदा पहुंचाएगा। आप रात की बची हुई रोटी को सुबह या सुबह बची हुई रोटी को रात में खा सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा पुरानी रोटी हो तो उसे नहीं खाना चाहिए।







