लखनऊ, 04 जून। गीता परिवार की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय 5 संस्कार पथ व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू हुए जिनमें इंद्राणीनगर पार्क, तिकोना पार्क मालवीयनगर, सआदतगंज में मसानी माता मंदिर, ज्ञानेश्वर मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर मुख्य है। वहीं दूसरी ओर 9 शिविरों का समापन हुआ जिनमें मडियांव के बाल निकेतन स्कूल में गीता में रवीश यादव, महापुरुषों नामों में भावना ठाकुर, ध्रुव साधना में सोनू विजयी रहे और शिविर समापन में भवाना शिवालय राजाबाजार, शिव मंदिर गुलजारनगर, दुर्गा पूजा पार्क मालवीयनगर, ठाकुरद्वारा बिहराना, तिकोना पार्क रकाबगंज, मडियांव में भुईया देवी मेला मैदान, शिव मंदिर हरिओमनगर, नौबस्ता मेला मैदान मुख्य थे।
समापन पर विजयी बच्चों को मुख्य अतिथियों ने सम्मान किया। मुख्य अतिथियों में कल्लू राम गुप्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि का कहना था कि सभी बच्चों को पौधरोपण करना तथा लगाये पेड़ का देखभाल अवश्य करना चाहिए। जब ये पेड़ बड़े होगे तो हमें आक्सीजन व शुद्ध वायु देते है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि बच्चों को संस्कार व पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर विमलेश शर्मा वाटिका राजाजीपुरम, साई बाबा मंदिर गणेशगंज लखनऊ में शिविर चर्मात्कर्ष पर है। सभी शिविरों में प्रशिक्षित प्रशिक्षक द्वारा मंगलस्मरण, प्रार्थना, ध्यान, योग, गीता श्लोक, कहानियां, प्रात्यक्षिक, स्तोत्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में सिखाये गये।






