Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    कब पवित्र होगी दूषित गोमती नदी ?

    By June 6, 2018 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688

    गोमती नदी की दूषित गंदगी देखकर लगता है अब उसकी अपनी सहनशक्ति जवाब दे रही है। पर्यावरण दिवस पर बड़ी-बड़ी बातें और वादे अब उसकी समझ में नहीं आ रहे हैं जलस्तर और घटने उसमें प्रदूषण के बढ़ने से हालात अब कोढ़ में खाज की तरह बनते जा रहे हैं। प्रदूषण के कारण पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती जा रही है। और इससे जलीय जीवों के लिए जीवन का खतरा बढ़ गया है। प्रकृति की ओर से भला इसमें ज्यादा इससे ज्यादा सटीक एवं गंभीर रूप में चेतावनी और क्या हो सकती है। यह तो उस गोमती के दम तोड़ने जैसी स्थिति है जिसे हम जीवनदायिनी को अतिविशिष्ट विशेषण देते नहीं थकते।

    गंभीर तथ्य यह है कि गोमती की दयनीय स्थिति दूरदराज के इलाकों में नहीं बल्कि लखनऊ के कई इलाकों में सामने आई है यूपी की राजधानी होने के नाते लखनऊ में कोई काम बिगड़ना इसलिए मायने रखता है, क्योंकि काम सही ढंग से चलाने के लिए आदेश देने के लिए मंत्री और अधिकारी इसी शहर में हैं। और यदि सही मायने में कहा जाये तो सबसे ज्यादा सुविधाएं भी यहीं हैं।

    इसके अलावा हर जरूरत का सामान यूपी सरकार के कर्णधार यहाँ अधिक आसानी से उपलब्ध करा सकते हैं साथ ही सार्वजनिक व राष्ट्रीय महत्व के कामों की प्रकृति पर पूरी सतर्कता के साथ नजर भी रख सकते हैं। यह होना भी चाहिए लेकिन खेद की बात है कि गोमती के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। इस बारे में तथ्य यह भी है कि गोमती की सफाई के नाम पर अरबों रुपए का खर्च दिखाया जा चुका है।

    लेकिन जो गोमती की बदहाली है वह खुद ही अपना दर्द बयान कर रही है ध्यान रखने की बात यह है कि देश में नदियों की सफाई के लिए खुद प्रधानमंत्री भी जोर देते रहते हैं इसलिए गंगा की सफाई के लिए तो अच्छे खासे बजट के साथ मंत्रालय भी हैं। इसमें नदियों की सफाई की जरूरत खुद स्पष्ट होती है लेकिन सरकारी कामों की तरह जिस तरह गंगा की सफाई हो रही है। उससे कहीं ज्यादा खानापूर्ति गोमती की सफाई के नाम पर की गई है। बात सिर्फ शोक मनाने आलोचना की नहीं है बल्कि गंभीरता के साथ सोचने की है आज गोमती का जलस्तर करीब 2 हफ्ते से तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ा है वह लगातार दूषित होती जा रही है और यदि यही हाल रहा तो भविष्य में उसके पानी का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है बल्कि घातक भी हो सकता है तब क्या डिब्बाबंद और बोतलबंद पानी उसकी उपयोगिता एवं प्रयोग की जगह ले पाएगा, यह तो बहुत असंभव ही लगता है।

    आमतौर पर यह भी देखा गया है विभिन्न संसथाओ द्वारा गोमती सफाई अभियान चलाया जाता है लेकिन मात्र जलखुंभी को एक दो घाट के पास से हटा देने से कुछ समय के लिए नदी साफ़ तो हो जाएगी, लेकिन फिर दूसरे दिन स्थिति जस की जस बन जाएगी, ऐसा कब तक होता रहेगा, जरुरत यहाँ बड़े स्तर पर सोचने की है जब भगीरथ गंगा को जमीं पर ला सकते है तो हम इंसान क्या अपनी जीवनदायनी गोमती को आपस में मिलकर साफ़ नहीं कर सकते, कर सकते है बस जरुरत है दृढ इच्छाशक्ति की!

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading