Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»जनसमस्या

    शिकायत के बाद भी नहीं जागा नगर निगम, नागरिकों ने सफाई से चमकाया मोहल्ला

    By June 6, 2018 जनसमस्या No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616

    लखनऊ, 06 जून। बजबजाती नालियां, गंदगी और अधखुले मेनहोल की शिकायत नगर निगम में कई बार करने के बाद भी जब 15 दिन तक कोई सफाईकर्मी नहीं आये तो इंदिरा नगर स्थित गाजीपुर और उससे सटी आवास विकास कालोनी के नागरिकों ने अप्पने हाथों में फावड़ा, तसला और झाड़ू लेकर गंदगी-मलबे से पटी रोजा अफ्तार की जगह को चमका दिया। तब कहीं जा कर रोजा अफ्तार का आयोजन मुमकिन हो सका।

    इस मामले में इंसानी बिरादरी के खिदमतगार वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पिछले साल मोहर्रम के अगले दिन 2 अक्टूबर को सीवर लाइन बिछाने के लिए गलियां खोदी गयी थीं लेकिन उसे जस का तस छोड़ दिया गया। दोनों मेनहोल अधखुले पड़े रहे और उसके ढक्कन भी जर्जर बने रहे। पहले की तरह आज भी सीवर का पानी अक्सर उफनता रहता है जिसकी बदबू से बीमारी फैलने की आशंका हर वक्त बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सी ब्लाक मस्जिद के पीछे स्थित मजार के पास मलबे का ढेर है जिसके पास रोजा अफ्तार समेत तमाम सामाजिक कार्यक्रमों के लिए खाने-पीने का सामान पकाया जाता है। इलाके में पसरी गंदगी के बीच मजार के पास सालाना उर्स और मेला भी हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अलावा पड़ोस में रहने वाले भाजपा के स्थानीय पार्षद ने भी इस मामले में अपनी आंख और कान बंद रखे।

    उन्होंने बताया कि साफ़-सफाई को लेकर कई-कई बार नगर निगम और जल संस्थान से गुहार लगायी। रोजा अफ्तार की जगह की बुरी हालत के बावत खबरें भी छपीं कि भीषण गंदगी ने लगाई रोजा अफ्तार पर रोक, कि नगर निगम की बेरूखी से रोजेदार दुखी, आदि-आदि। लेकिन ऐसी तमाम खबरें और गुजारिशें बेअसर रहीं। नगर निगम आंख मूंद कर सोता रहा, अपनी जिम्मेदारी से लगातार मुंह चुराता रहा।

    उन्होंने दुःख और आक्रोश के साथ कहा कि रोजा अफ्तार का आयोजन नगर निगम का इंतज़ार कब तक करता। आखिरकार लोगों ने कमर कसी और जो काम नगर निगम की जिम्मेदारी थी, उसे मिलजुल कर खुद पूरा किया। ख़ास बात यह कि मजबूरी के चलते ज़रूरी बन गए इस ‘स्वच्छता अभियान’ में महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी रही।

    उन्होंने गर्व के साथ बताया कि रोजा अफ्तार हो या होली मिलन, इलाके के लोग जाति-धर्म से ऊपर उठ कर उसके आयोजन में जुटते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द को तहस-नहस करने की तमाम कोशिशों के बावजूद इस परंपरा पर कोई आंच नहीं आयी है और यह बड़ी बात है।

    Keep Reading

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदते वक्त सावधान! इन 5 जरूरी बातों से बचें नकली-खतरनाक उत्पाद

    A big assurance from the Union Minister on the demand for a railway underpass in Mau!

    मऊ में रेलवे अंडरपास की मांग पर केंद्रीय मंत्री से मिला बड़ा आश्वासन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading