Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जस दे तस पाइयां

    By June 11, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624
    जी क़े चक्रवर्ती

    केंद्र में मौजूदा सरकार के चार वर्ष पूरे होते ही वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारियों के मध्येनजर पार्टियों में हलचल होना स्वाभाविक सी बात है। अभी कुछ ही दिनों पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक किसान रैली में संबोधन के दौरान बोलते हुए उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीत कर आती हैं तो वे दस दिनों के भीतर किसानों के कर्ज माफ कर देंगे।

    इस बात से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस अध्यक्ष अब भारतीय राजनीति का पाठ अच्छी तरह से पढ़ चुके हैं इसलिए वे एक परिपक्व राजनेता की भांति बोलने में सक्षम हो गए हैं। देश के आजादी काल से लेकर आज वर्त्तमान समय तक जिस तरह से देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने जनता से तरह-तरह के चुनावी वादे किए लेकिन वह वादे कभी पूरे नहीं हुए या नाम मात्र कहने भर का ही रहा। जनता बार-बार ऐसे झूठे वादें और अवस्वानों से छली जाती रही है और यह सिलसिला बादस्तूर लगातार जारी है। वास्तव में देखा जाये तो यह जनता का भोलापन और सहनशक्ति ही है कि वह इसके अंतिम पायदान तक पहुंचने तक शायद इसे सहन भी करे लेकिन अब देश की जनता इसे और आगे सहन करने की मूड में नहीं दिखाई देती है इसके साथ ही जनता अब इतनी भोली भी नहीं रह गई है कि वह राजनेताओं के लोकलुभावन वादों एवं उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभनों के झांसे में आ जाये।

    जिस तरह जनता के साथ आजतक होता रहा, ठीक उसी तरह उसने उनको उन्ही की भाषा में अब उत्तर देना भी शुरू कर दिया है, जिसके उदाहरण स्वरुप अभी हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उप चुनाव के परिणामों में हम देख सकते हैं कि वहां पर सपा- बसपा गठबंधन को जीत मिली लेकिन वहां पर मिली जीत को इन दोनों पार्टियों के अतिरिक्त भाजपा ने किस दृष्टि कोण से देखा-समझा यह कहना तो मुश्किल है लेकिन यह अवश्य है कि यहाँ मिली जीत हार में वहां के नागरिकों की प्रमुख भूमिका रही है जोकि इस बात का परिचय है कि मौजूदा समय में देश की जनता का सभी पार्टियों पर से विश्वास उठ चुका है जिसका दूरगामी प्रभाव आगे आने वाले दिनों में देश में होने वाले चुनावो में स्पष्ट झलकेगा।

    सबको देखा बार-बार हमको देखो एक बार जैसे दिए गए नारो का अंतिम हश्र क्या हुआ यह भी जनता पहले ही देख चुकी है। अब यहाँ यह प्रश्न उठना लाजमी है कि जनता देश में होने वाली आगामी चुनाव में आखिर वोट किसको और क्यों करें? क्योकि आजतक जनता ने देश के लगभग सभी पार्टियों के हाल से अवगत हो चुकी है आज उसके सामने सबसे बड़ी समस्या भी यही है कि वह किसको वोट दें अथवा नही। राजनेताओं के गलत आचरणों एवं झूठे आस्वाशनों के कारण स्वमं राजनितिक लोगो ने भारतीय जनमानस के मध्य अपना विश्वास खो दिया है जिसके लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। देश की जनता का विश्वासनियता खोने के बाद से देश में हुए चुनावों के परिणामो में स्पष्ट दिखाई दिया कि देश के किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने से अकेले एक पार्टी को सरकार बनाने का मौका नहीं मिल पा रहा है इसके ताजे उदाहरण स्वरूप अभी कर्नाटक में हुए विधान सभा चुनाव में आये परिणामो को देखें तो इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि आगे भविष्य में किसी भी पार्टी द्वारा पूर्ण बहुमत की सरकार बन पाना मुश्किल होगा।

    इन्ही बातों के मद्देनज़र लगभग सभी पार्टियां जैसे समाजवादी पार्टी, जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल, इंडियन नेशनल लोकदल और समाजवादी जनता पार्टियों के एकजुट होकर सयुंक्त मोर्चा गठित करने के अलावा भारतीय जनमानस को यह भी विश्वाश दिलाना होगा कि राजनीति में तीसरा विकल्प प्रस्तुत करने के लिए उनका विलय किसी अवसरवाद का परिणाम साबित नहीं होगा। भारतीय राजनीति में तीसरे विकल्प की गुंजाइश से इन्कार भी नहीं किया जा सकता क्योकि दुनिया के अनेक देशों में तीन विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों की मौजूदगी से लोकतंत्र को मजबूती मिली हुई है। जहाँ तक देश में तीसरे मोर्चे की बात को खारिज करने की है उसमें भाजपा एवं कांग्रेस इन दोनों बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों की अपनी-अपनी वजहें हैं।

    आदर्श रूप में बीजेपी यही चाहती है कि वह केंद्र में कांग्रेस पार्टी का एकमात्र विकल्प बनकर उभरे लेकिन पार्टी किसी अन्य सक्षम विकल्प के देश में उभरने को अपने लिए एक खतरे की तरह ही देख रही है जो कांग्रेस विरोधी वोटों में सेंध भी लगा सकती है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडु ने कहा कि “यह एक ऐसा प्रयोग है जो बार-बार विफल रहा है और यह होने वाला भी नहीं है।” वहीं पर कांग्रेस पार्टी भी ‘तीसरे मोर्चे’ के मामले को काफी संदेहपूर्ण दृष्टि से देख रही है। वहीँ उसे देश में किसी सक्षम विकल्प के उभरने से कांग्रेस को ‘सेकुलर वोट बैंक’ में सेंध लगती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि यह उन सभी लोगों को एक विकल्प मुहैया करता है जो बीजेपी की राजनैतिक सोच के विरोधी हैं। जहां तक तीसरे मोर्चे या अन्य किसी विकल्प की बात है इसमें ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां ही शामिल होगी। यह बात पृथक है कि तीसरे विकल्प जैसे परिपाटी देश की जानता को स्वीकार होगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन यदि जनता के सामने इसके अलावा और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं हो तो ऐसे में भारतीय जनता शायद इसी विकल्प को स्वीकार कर लेने की उसकी मजबूरी होगी

    Keep Reading

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading