फीफा विश्व कप 2018
नई दिल्ली, 15 जून। सऊदी अरब टीम को फीफा विश्व कप-2018 के पहले मैच में रूस के हाथों हारने का खमियाजा भुगतना पड़ेगा। खबरों कि माने तो सऊदी अरब टीम के कुछ खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि रूस ने विश्व कप के ग्रुप-ए के मैच में गुरुवार को सऊदी अरब को 5-0 से हरा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष अदेल इज्जात ने कहा, हम हार से काफी निराश हैं। यह परिणाम बेहद असंतोषजनक हैं, क्योंकि इससे हमारे द्वारा की गई तैयारियों का पता चलता है। उन्होंने कहा, कई खिलाड़ियों पर जुर्माना लगेगा। इनमें गोलकीपर बदुल्लाह अल मायूफ, स्ट्राइकर मोहम्मद अल सहलावी और डिफेंडर ओमर हवास्वी के नाम शामिल हैं। सऊदी अरब का अब अगला मैच उरुग्वे से 20 जून को होगा।







