लखनऊ, 05 जुलाई। शैक्षिक माहौल बेहतर करने के प्रयास में लगे लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों पर हमले के मामले में डीजी उत्तर प्रदेश पुलिस ओपी सिंह भी काफी सख्त हो गए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई अराजकता व गुंडई के प्रकरण को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के इस प्रकरण के स्वतरू संज्ञान लेने के बाद विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर एसपी सिंह के साथ शिक्षकों ने भी डीजीपी ओपी सिंह ने भेंट की। उन्होंने तत्काल ही एक्शन लिया। सीओ महानगर का तबादला करने के साथ ही विश्वविद्यालय चैकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है।
डीजीपी ओपी सिंह से आज दिन में कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह के साथ शिक्षक संघ ने भेंट की। इसके बाद डीजीपी ओपी सिंह ने सीओ महानगर अनुराग सिंह का तबादला कर दिया जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय चैकी इंचार्ज पंकज मिश्रा को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण के दोषी माने जा रहे छात्र आशीष मिश्रा बॉक्सर, अंकित सिंह बाबू व आयूष मिश्रा को जेल भेज दिया गया है।वीसी के साथ ही शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से भेंट करने के बाद स्थानीय पुलिस की काफी शिकायत की। पुलिस की कार्यशैली से नाराज लविवि प्रशासन ने डीजीपी से सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की थी।
इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और गिरफ्तारी की उठाई मांग। इसके बाद डीजीपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच के बाद और सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।इस पूरे मामले की जांच आईजी रेंज सुजीत पाण्डेय करेंगे। डीजीपी को बताया गया कि एसएससी के कई बार अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई, लेकिन उन्होंने इसको अनसुना कर दिया। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह से साफ कहा कि अगर उचित न्याय न मिला तो वह लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करेंगे।लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ मारपीट के विरोध में डिग्री कॉलेज भी बंद रहेंगे।
लविवि सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज पाणडेय ने इसकी घोषणा की। शिक्षकों की स्टाफ कॉलेज में हुई आपात बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। आज रात तक सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई है। अल्टीमेटम दिया है कि कार्रवाई न होने की स्थिति में शुक्रवार से कालेज बंद होंगे। उपद्रवियों छात्रों के साथ ही सहयोग न करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-clashes-in-lucknow-university/







