लखनऊ, 17 जुलाई 2018: बीबीएयू विवि में सत्र 2018-19 प्रवेश में आरक्षण नियम को पूरी तरह से लागू करने के मांग के संबंध में आज बहुजन छात्र संगठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) के छात्रों ने कुलपति और कुलसचिव को एक ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव प्रो आर बी राम ने तुरंत इस मामले को संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष को आरक्षण पालन करने के लिए नोटिस भेजा है। और कहा है तुरन्त आरक्षण के खिलाफ सूची को संशोधित करे।
ज्ञात हो कि सत्र 2018-19 के लिए विवि में नए प्रवेश के लिए विभागवार काउन्सलिंग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लेकिन कुछ विभागों ने अपनी कॉउंसलिंग सूची को वेबसाइट पर डाला है। जिससे पता चलता है कि विभाग विवि एक्ट के विपरीत और संवैधानिक आरक्षण प्रणाली के नियम खिलाफ विभागों में प्रवेश दे रहे हैं।
छात्रो का आरोप है कि विवि की लिखित प्रवेश परीक्षा में ओपन कैटगरी में आने वाले छात्रों को जबरदस्ती आरक्षण नियम के खिलाफ रिज़र्व कैटगरी में उनकी रैंक को पीछे धकेलकर उनके साथ बेईमानी का खेल -खेला जा रहा है।

उन्होंने इस मामले में एक ताज़ा उदाहरण एम ए (M. A.) शिक्षाशास्त्र विभाग का दिया, जिसमे ओपन कैटगरी में आने वाले छात्रों को रिज़र्व कैटगरी में पीछे धकेलकर उनकी मेरिट की रैंक के साथ छेड़खानी हुई है।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में सत्र 2017-18 में भी शिक्षा विभाग में आरक्षण के साथ धांधली की थी जिसका संज्ञान पूर्व बॉम की सदस्य सांसद डॉ अंजू बाला जी ने पकड़ा था। जिन्होंने विभागाअध्यक्ष को फटकार लगाते हुए प्रवेश सूची को दुबारा जारी करने को कहा था।
छात्रो ने कहा कि ऐसे कई विभागों में आरक्षण के साथ खेल-खेला जा रहा है। जिससे SC/ST छात्रो में आक्रोश व्याप्त हो गया है। छात्रो ने माँग की है कि सभी विभागों को अतिशीघ्र सूचना निकालकर सूचित करें कि विवि में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन हो तथा जिन विभागों ने आरक्षण नियमों के खिलाफ सूची बनाई है वह उसे तत्काल प्रभाव से सूची को संशोधित कर ठीक करें।







