हरदोई, 29 अगस्त 2018: लक्ष्य की हरदोई टीम ने एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन हरदोई की तहसील संडीला के गांव काशीपुर में किया। कार्यक्रम की शुरुवात लक्ष्य कमांडर श्रद्धेय गंगाराम बौद्ध व अन्य लक्ष्य कमांडरों ने तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को को नमन करके बुद्ध वंदना के साथ की गई।
लक्ष्य कमांडर शैलेन्द्र बौद्ध ने लक्ष्य के विषय में विस्तार से बताया और संगठन की आवश्यकता को समझाया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा की ज्योति से ही बहुजन समाज के लोगो के जीवन में उजाला हो सकता है।
लक्ष्य कमांडर ए.के. आनन्द ने महिलाओ व् बहुजन समाज के उत्थान में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के योगदान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को जीवन में बहुत अधिक महत्व दिया है। अतं हमें अपने बच्चो को शिक्षित अवश्य करना चाहिए ताकि वो भी एक अच्छा जीवन जी सके।
लक्ष्य कमांडर ए.के. आनन्द ने संविधान जलाने वालो के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा संगठन लक्ष्य इस देश द्रोह की घटना की कड़ी शब्दों में निन्दा करता हैं
लक्ष्य महिला कमांडर वंदना बौद्ध, रोशनी बौद्ध, सुमन बौद्ध व् खुशबू ने अन्धविश्वास व् सामाजिक कुरूतियो पर जोरदार प्रहार करते हुए इनसे होने वाले दुष्परिणाम को विस्तार से समझाया और कहा कि ये दोनों ही बहुजन समाज के विकास में एक बड़ा रोड़ा है। बहुजन समाज को इन कुरूतियो से बचना चाहिए। लक्ष्य महिला कमांडर शशि,संगीता बौद्ध, सविता बौद्ध, किरन बौद्ध, ममता बौद्ध, रामबेटी आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। लक्ष्य कमांडर लल्लन बौद्ध, विश्राम बौद्ध, तिलक बौद्ध, राजेश कुमार बौद्ध, राम स्वरूप,अनन्त लाल बौद्ध, बैजनाथ बौद्ध, राजेन्द्र बौद्ध, तिलक बौद्ध, आकाश बौद्ध, गंगू प्रसाद गौतम, संतराम,जमुना बौद्ध, उमाकांत बौद्ध ने भी अपनी-अपनी बात रखी।






