जब सम्मानजक सीटें मिलेंगी, तभी गठबंधन करेंगे
लखनऊ, 16 सितम्बर 2018: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ के अपने निजी आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन को झटका देने वाला बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन तभी होगा जब हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी, नहीं तो बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा हाल ही में जेल से रिहा हुए भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर रावण की बुआ वाली टिप्पणी पर मायावती ने दो टूक कहा कि उनका किसी के साथ भाई-बहन या बुआ-भतीजे का रिश्ता नहीं है।
बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद सहारनपुर दंगे के आरोपी रावण ने मायावती की खुलकर तारीफ की थी। मायावती को बुआ समान बताते हुए रावण ने अपने समर्थकों से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की बात की है।







