Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    ‘स्वाभिमानी जीवन’ के लिए संघर्ष को और मजबूत करना होगा: लक्ष्य

    By September 17, 2018 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 513

    दिल्ली, 16 सितम्बर 2018: लक्ष्य की दिल्ली टीम ने ‘बहुजन जनजागरण’ अभियान के तहत एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन दिल्ली के श्याम विहार गोयला में किया। जिसमे लोगो ने बड़े जोर-शोर से हिस्सा लिया और लक्ष्य द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की।

    हरियाणा के फरीदाबाद से आई लक्ष्य कमांडर कविता जाटव व् बाला ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि बहुजन समाज भी अपनी महिलाओ को बराबरी का अवसर दे ताकि वो भी जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जब भी महिलाओ को अवसर दिया गया है तब उन्होंने अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवाया है। उन्होंने कई उद्धारण देकर महिलाओ की क़ाबलियत के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओ से अपील करते हुए कहा कि वो अपने अधिकारों के लिए इस सामाजिक आंदोलन में आगे आये।

    लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. गौतम ने आंकड़ों के माध्यम से बहुजन समाज की आर्थिक व् सामाजिक स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को स्वाभिमानी जीवन के लिए सामाजिक संघर्ष को और मजबूत करना होगा। उन्होंने सामाजिक आंदोलन में युवाओ व् महिलाओ की बढ़ती सहभागिता पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की यह बहुजन समाज के भविष्य के लिए अच्छे संकेत है।

    लक्ष्य कमांडर सतीश, महेंद्र सिंह व् दौलत राम बौद्ध ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की शिक्षाओं पर जोर देते हुए कहा कि बहुजन समाज का स्वाभिमान उनके बताये मार्ग से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के बलिदान को समझना होगा और अपने जीवन में हमेशा उनको याद रखना होगा ताकि उनके बातये मार्ग से न भटके।

    उन्होंने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार में बैठे नेता अपने स्वार्थ में बहुजन समाज के अधिकारों के लिए कोई आवाज नहीं उठाते है। उन्होंने कहा कि हमें उनका बहिष्कार करने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हमेशा ऐसे स्वार्थी लोगो का पर्दाफाश करता रहेगा।

    लक्ष्य कमांडर जयपाल सिंह, मंगत राम व् निर्मल सिंह ने सामाजिक कुरूतियो व् अंधविस्वास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एक स्वर में माना की सामाजिक कुरुतियां व् अंधविस्वास बहुजन समाज के विकास में एक बड़ा रोड़ा है। उन्होने बहुजन समाज से अपील करते हुए कहा कि अगर विकास चाहिए तो जल्द से जल्द इन बीमारियों से छुटकारा पाना होगा।

    आयोजक लक्ष्य कमांडर सुमित अम्बेडकर, विनोद रंगा व् संदीप ने सभी लोगो का धन्यवाद किया तथा सामाजिक आंदोलन को दिल्ली में और मजबूत करने का की बात कही। उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि लक्ष्य सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं और युवाओ को नेतृत्व के लिए तैयार कर रहा है।

    #बहुजन जनजागरण #लक्ष्य दिल्ली टीम

    Keep Reading

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading