Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ज्ञान से सुगम होता है स्वावलंबन 

    By October 9, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 687
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति राम नाईक के प्रयासों से यहां के सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित होने लगे हैं। नए विश्विद्यालय अपवाद स्वरूप है। ऐसे समारोह विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशासन सभी को आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करते है। लखनऊ विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में राम नाईक स्वयं शामिल हुए। उन्होंने होनहार विद्यार्थियो को पुरष्कृत किया। उनका मार्गदर्शन प्रेरणादायक था।
    नाईक ने कहा कि उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं रोजगार ढूंढने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने के समर्थ बनें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया एवं स्टैण्ड अप इण्डिया जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारम्भ किया है जो स्वावलम्बी बनाने के लिये स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने यूपी इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से 1,045 एमओयू और लगभग रूपये 4,28 लाख करोड़ के निवेश से प्रदेश में रोजगार के नये स्रोत खोलने का प्रयास किया है। प्रदेश सरकार की ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना से भी लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि अपनी नव-कल्पनाशीलता से सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें तथा उद्योगों की स्थापना करके देश एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान करें।
     राज्यपाल ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि दीक्षांत समारोह में ली गयी प्रतिज्ञा का पालन करें। प्रतिज्ञा लेना सरल है पर उसको निभाना कठिन है। इच्छाशक्ति से कठिन बात भी निभाई जा सकती है। माता-पिता एवं गुरूजनों का आदर करें क्योंकि उन्होंने आपके पंखों में ताकत दी है। उपाधि अब तक के ज्ञान के लिये प्रदान की गयी है। ज्ञान प्राप्त करने की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती है। स्वयं को अद्यतन ज्ञान से परिपूर्ण रखें। प्रमाणिकता और पारदर्शिता से असफलता को सफलता में बदला जा सकता है। असफलता से परेशान न हों बल्कि चिंतन करके फिर से सफलता प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जीवन में ‘शार्टकट’ से सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती।
    राज्यपाल ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में कुल 31,793 उपाधियाँ प्रदान की गयी हैं जिनमें 11,416 छात्र एवं 20,377 छात्राएं हैं अर्थात् कुल उपाधियों का 64 प्रतिशत लड़कियों एवं 36 प्रतिशत लड़कों ने उपाधियाँ प्राप्त की हैं। इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 192 पदकों में से 149 पदक अर्थात 78 प्रतिशत पदक छात्राओं ने प्राप्त किये हैं जबकि मात्र 43 पदक अर्थात् 22 प्रतिशत पदक छात्रों ने अर्जित किये हैं। राज्यपाल ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में अब तक सम्पन्न 16 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में 7.67 लाख उपाधियाँ प्रदान की जा चुकी हैं जिनमें 4.32 लाख उपाधियाँ अर्थात् 56 प्रतिशत उपाधियाँ छात्राओं को मिली हैं। अब तक वितरित किये गये 923 पदकों में छात्राओं को 590 अर्थात् 64 प्रतिशत पदक प्राप्त हुये हैं। उन्होंने कहा कि यह समाज को सुख एवं समाधान देने वाला है। उल्लेखनीय है कि गत शैक्षणिक वर्ष में सम्पन्न हुये दीक्षांत समारोह में राज्य विश्वविद्यालयों में 15.60 लाख उपाधियाँ वितरित की गयी थी जिनमें 51 प्रतिशत उपाधियाँ छात्राओं को प्राप्त हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वालों में 66 प्रतिशत लड़कियाँ थी। जाहिर है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का अवसर था।
    विद्यार्थी विश्वविद्यालय से प्राप्त ज्ञान और शिक्षा के द्वारा ही अपने सपनों और आकांक्षाओं को ऊंची उड़ान प्रदान कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपने विषय की बारीकियों से भलीभांति अवगत रहें। सीखा हुआ ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता। छात्र जीवन में सतत सीखने का जूनुन होने चाहिए। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं में यथोचित ज्ञान, कौशल और दक्षता का पोषण करें। सच्चे अर्थों में उन्हें गुणी, शिक्षित, संस्कारवान, स्वावलम्बी तथा वर्तमान की चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता का विकास करने के साथ-साथ उन्हें समुचित रोजगार भी मुहैया कराये। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला एवं राष्ट्र उत्थान की संवाहक होती है।
     किसी भी देश की उन्नति की परिभाषा उस देश की युवा पूंजी में निहित होती है। हमारे लिये यह गौरव का प्रसंग है कि हमारा देश संपूर्ण विश्व में युवाओं की बहुलता का देश है। देश की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं का है। वर्ष 2020 तक देश की औसत आयु 29 वर्ष होगी जो चीन की 35 वर्ष और जापान की 48 वर्ष की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही हमारी पूंजी है जिनकी ऊर्जा के समुचित दोहन से हमारा देश विश्व के मानचित्र पर अपना परचम फहरा सकता है।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading