रूस में सोमवार रात कमचटका पेनिसुला में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिससे सनसनी फ़ैल गयी इसके तुरंत बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया। यूएस जीओलॉजिकल सर्वे और यूएस पैसिफिक सुनामी सेंटर ने कहा कि अब खतरा कम हो गया है।
भूकंप निकोल्सकोय शहर से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित कमचटका पेनिसुला आईलैंड में आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी अत्तु को बताया जा रहा है। यह अलास्का के रिमोट आईलैंड ग्रुप एलियूटियन आईलैंड्स के सबसे पश्चिमी छोर में है। भूकंप का दायरा काफी कम (10 किलोमीटर) था, इसका असर काफी खतरनाक हो सकता था। लेकिन यह मेनलैंड से काफी दूर है और यहां कोई रिहायशी इलाका नहीं है इस वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। रूस के आपातकाल मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि एक से दो फीट ऊंची लहरें निकोल्सकोय पहुंच सकती हैं।
Keep Reading
Add A Comment







