नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2018: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ब्रिटेन के हाथों शुक्रवार को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से हारने के बाद भी आठवें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी।
बता दें कि भारत को लगातार चार मैच जीतने के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा। भारत के पांच मैचों से 12 अंक रहे और उसने छह टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया।
ब्रिटेन की पांच मैचों में यह तीसरी जीत रही और उसने 10 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई। भारत और ब्रिटेन का 13 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में मुकाबला होगा।







