Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण ने बढ़ाई कांग्रेस की धड़कने 

    By December 7, 2018 Current Issues 3 Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरे पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। कांग्रेस पिछले चार वर्षों से यही कर रही है। कुछ दिन तक उन्होंने राफेल डील पर घोटाले का आरोप लगाया था। लेकिन बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप ने कांग्रेस की फ्रांस तक जगहँसाई कराई थी। राहुल द्वारा लगाए गए आरोपो की बखिया उधेड़ दी गई थी। अब पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव प्रचार में राहुल बता रहे है कि भगोड़ा लोगों से पैसा वसूल कर गरीबों में बाटेंगे। धीरे धीरे ही सही कांग्रेस कठघरे में आ रही है।
    नरेंद्र मोदी ने कहा कि जांच इस दिशा में चल रही जिससे दोषियों के बचना मुश्किल है। मिशेल के प्रत्यर्पण और नेशनल हेराल्ड मामले से कांग्रेस की परेशानी बढ़ेगी। अगस्ता वेस्टलैंड मामले के मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण ने तो कांग्रेस की धड़कने बढा दी है।इसकी आहट भी सुनाई पड़ने लगी है। मिशेल की पैरवी करने वाले अपने एक नेता को कांग्रेस ने पार्टी से हटा दिया है। इतना ही नहीं विजय माल्या के देर सबेर प्रत्यर्पण की संभावना बढ़ी है। उसके स्वर भी बदलने लगे है। कह रहा है कि मूल धन लौटा देगा।
     अगस्ता वेस्टलैंड मामले के मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल का प्रत्यर्पण हुआ, विजय माल्या के प्रत्यर्पण की संभावना भी बनी है। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस हाई कमान की रंगत देखनी होगी, जो माल्या , निराव को भगाने का आरोप वर्तमान सरकार पर लगाते रहे है। जबकि मिशेल, क्वात्रोची आदि पर खामोश रहते थे। विजय माल्या, निराव मोदी , आदि कांग्रेस की नीतियों की उत्पति थे।
    दो हजार बारह में इटली की जांच एजेंसी ने चॉपर डील में दलाली का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि फिन मैकिनिका ने कुछ भारतीय नेताओं और वायुसेना अधिकारियों को रिश्वत देकर सौदा हासिल किया गया था। इटली कोर्ट में फिनमैकिनिक और वेस्टलैंड के जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई थी। न्यायिक सुनवाई में यूपीए के शीर्ष नेताओं के नाम सामने आए थे।
    फिनमेकेनिका कंपनी को ठेका देने के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ान की अधिकतम सीमा को घटाने का आरोप लगा था। सीबीआई का आरोप था कि उड़ान की ऊंचाई की सीमा घटाने के लिए कई सौ करोड़ रुपये की घूस दी गई। एजेंसी का आरोप है कि ऊंचाई की अधिकतम सीमा तत्कालीन वायु सेना अध्यक्ष एसपी त्यागी की सहमति से कम की गई थी। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके भाई जूली त्यागी, वकील गौतम खेतान को दिसंबर दो हजार पन्द्रह में गिरफ्तार किया था।
    सीबीआई ने इसके बाद दुबई की महिला कारोबारी शिवानी सक्सेना को भी गत वर्ष  गिरफ्तार किया था। जांच के बाद इन आरोपियों व मिशेल के खिलाफ दो हजार सत्रह  को चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई की एफआईआर के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए अलग शिकायत दर्ज की थी। छत्तीस सौ करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन पर मनी लॉन्ड्रिंग करने, घूस लेने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। वह उन तीन बिचौलियों में से एक हैं, जिनके खिलाफ जांच की जा रही है। गुइदो हाश्के और कार्लो गेरेसा भी इस मामले में शामिल हैं।
    गत वर्ष गिरफ्तारी के बाद से दुबई की जेल में था। उसे यूएई में कानूनी और न्यायिक कार्यवाही के लंबित रहने तक हिरासत में भेज दिया गया था। भारत ने यूएई से क्रिश्चियन को भारत प्रत्यर्पित करने की आधिकारिक अपील की थी। इस संबंध में यूएई की अदालत को जरूरी दस्तावेज भी सौंपे गए थे। मिशेल पर आरोप है कि उसने सह आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र रचा। सह आरोपी में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।
    ईडी को जांच में पता चला था कि मिशेल अपनी दुबई की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के माध्यम से दिल्ली की एक कंपनी को शामिल करके अगस्ता वेस्टलैंड से रिश्वत ली। सरकार ने दो हजार दस में रक्षा मंत्रालय के जरिए ब्रिटेन की अगस्ता वेस्टलैंड इंटरनेशनल लि. का ठेका दिया था। इस मामले में मिशेल का कहना था कि इस डील में दो अन्य बिचौलिए भी थे, लेकिन तत्कालीन भारत सरकार ने फिर क्यों एक व्यक्ति गुइदो हाश्के से इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस हटवाया।
    उसका दावा था कि तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री ने इटली के  प्रधानमंत्री के साथ डील की, जिसके बाद गुइदो हाश्के का नाम रेड कार्नर नोटिस से हटाया गया था। आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंड डील के लिए  क्रिश्चियन को करीब तीन सौ पचास  करोड़ दिए गए थे। क्रिश्चियन ने घूस की रकम ट्रांसफर करने के लिए दो कंपनियों ग्लोबल सर्विसेज एफजेडई, दुबई और ग्लोबल ट्रेड एंड कॉमर्स सर्विसेज, लंदन का इस्तेमाल किया।
    कांग्रेस की यह परेशानी अकेली नहीं आई। इधर मिशेल का प्रत्यर्पण हो रहा था, उधर नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल ,सोनिया की मुश्किल बढा दी। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके  पहले सितंबर में  दिल्ली हाई कोर्ट ने दो हजार ग्यारह बारह के टैक्स आकलन के मामले को दोबारा खोले जाने के मसले में दोनों नेताओं को राहत देने से साफ इन्कार कर दिया था।
    हाईकोर्ट ने कहा था कि टैक्स संबंधी पुराने मामलों की आयकर विभाग फिर से जांच कर सकता है।  हाई कोर्ट के इस फैसले को दोनों नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। दोनों ने नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया से जुड़े टैक्स एसेसमेंट की दोबारा जांच के आयकर विभाग के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। गौरतलब है कि राहुल और सोनिया के खिलाफ आयकर जांच का मुद्दा भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया था। बता दें कि सोनिया-राहुल ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सितंबर में दोनों नेताओं के आयकर दस्तावेजों की दोबारा जांच पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था।
    अभी तक तो कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार पर जम कर आरोप लगा रही थी। राहुल गांधी ने सूट बूट की सरकार से अपने आरोप की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इसे पन्द्रह उद्योगपतियों की सरकार बताया। विजय माल्या, नीरव मोदी को भगाने वाला घोषित किया। अपनी पार्टी को सर्वहारा की हिमायती बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उसका अतीत सच्चाई बन कर परेशान करने लगता है। नेशनल हेराल्ड पर सुप्रिम कोर्ट का नया निर्देश, मिशेल का प्रत्यर्पण, फोन पर कर्ज देने का रिकार्ड उंसकी हकीकत बयान करने वाला हो सकता है।
    भाजपा ने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल को बचाने के लिए  कांग्रेस ने अपने वकीलों की टीम लगा दी है।  मिशेल के बचाव में कोर्ट में पेश हुए तीनों वकील कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मिशेल केस से अपने लोगों को हटाना नहीं चाहती। अपने वकीलों के जरिए वह वह केस से जुड़ी जानकारियां हासिल करना चाहती है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर केस से सिब्बल को हटाया लेकिन मिशेल का बचाव करने के लिए अपने वकीलों को लगा रखा है।
    जोसेफ के अलावा दो अन्य वकील मिशेल का बचाव कर रहे थे। इनमें से एक विष्णु शंकर केरल कांग्रेस के एक नेता के पुत्र हैं जबकि श्रीराम प्रकट एनएसयूआई के सदस्य रहे हैं। ये तीनों अधिवक्ता सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस के बड़े नेताओं के अधीन काम कर चुके है। क्रिश्चियन मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए अलजो जोसेफ को युवा कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए जोसेफ भारतीय युवा कांग्रेस के विधि विभाग के प्रभारी थे। जाहिर है कि कांग्रेस को जल्दी ही यह अहसास हो गया कि वह भ्र्ष्टाचार के मसले पर शीशे के घर में है। सरकार पर निराधार आरोप लगाने का उसका दांव उल्टा पड़ रहा है।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    3 Comments

    1. acupuncture Therapy on May 13, 2019 8:48 am

      Great post, I conceive blog owners shyould larn a lot from this blog its rattling user friendly.
      So much fanhtastic information on hewre :D.

      Reply
    2. Sell My Company Online on November 10, 2019 9:04 pm

      Write more, thats all I have to say. Literally, it
      seems as thyough you relied onn the video to
      make your point. Yoou definitelky know what youre talking about, why throw away your
      intelligence on just posting videos to your weblog when you could be giving us something enlightening to read?

      Reply
    3. Worldclassid.com on December 28, 2019 1:19 pm

      Thanks for any other informative website. The place
      else may just I get that kind of info written in such a perfect approach?

      I’ve a mission that I am just now running on, and I’ve
      been at the glance out for such information.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading